Video: जब यूनिस खान ने की थी फैन की पिटाई, घसीटते हुए ले गये थे ड्रेसिंग रूम
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और नये बल्लेबाजी कोच यूनिस खान की बल्लेबाजी प्रतिभा को लेकर कोई भी उंगली नहीं उठा सकता। यूनिस खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने अकेले अपने दम पर कई बार पाकिस्तान की टीम को मैच जिताया है। जहां यूनिस खान के कोच बनने पर कई फैन्स समेत पूर्व खिलाड़ी खुश हैं वहीं पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने बोर्ड को यूनिस खान के गुस्से से बच कर रहने के लिये कहा गया है।
और पढ़ें: 'अगर मीडिया से बात की तो मिलेगी बड़ी सजा', BCCI ने अपने अधिकारियों पर किया सख्त फैसला
रमीज राजा ने हाल ही में दावा करते हुए कहा था कि यूनिस खान को अपने गुस्से पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं है और वह गुस्से में बल्लेबाजी कोच के पद को भी छोड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह बात सच है कि यूनिस खान को काफी गुस्सा आता है और इसका एक नमूना तब देखने को मिला था जब वो मैच के दौरान एक फैन को घसीटते हुए ड्रेसिंग रूम तक ले गये थे और वहां पर उसकी जमकर पिटाई की थी।
और पढ़ें: जब चेतन की आखिरी गेंद पर मियांदाद ने छक्का लगाकर जीता मैच, फिर क्या हुआ भारतीय ड्रेसिंग रूम में

यूनिस खान ने की थी फैन की पिटाई
पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में से एक यूनिस खान को सच में काफी गुस्सैल माना जाता है। उनके गुस्से का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने गुस्से के चलते एक फैन की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
यूनिस खान का यह वीडियो काफी पुराना है जिसमें वह कराची के एक ग्राउंड पर मैच खेलने पहुंचे थे। सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के चलते फैन्स इस मैच में कई बार मैदान पर आये और अपने पसंदीदा खिलाडी यूनिस खान का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे। इस दौरान एक ऐसा वक्त भी आया है कि फैन्स की हरकत से परेशान होकर यूनिस खान ने जमकर पिटाई की और ड्रेसिंग रूम में घसीटते हुए ले गये।
फैन को घसीटते हुए ड्रेसिंग रूम में ले गये थे यूनिस खान
यूनिस खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कराची ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में एक फैन यूनिस खान पर गिर गया जिसके बाद वह काफी गुस्से में आ गये। इसके बाद यूनिस खान ने अपने ऊपर गिरे फैन का कॉलर पकड़ा और उसे घसीटते हुए ड्रेसिंग रूम तक ले गये। जहां पर उन्होंने फैन को बुरी तरह से मारा।
इस दौरान टीम के कई खिलाड़ियों ने फैन को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन यूनिस खान ने उसे नहीं छोड़ा, हालांकि बाद में कप्तान के दखल के बाद जब वह रुक गये तो मैच छोड़कर चले गये।

यूनिस के बल्लेबाजी कोच बनने से खुश हैं हेड कोच मिस्बाह
गौरतलब है कि यूनिस खान के पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच बनने के बाद से मुख्य कोच मिस्बाह उल हक काफी खुश हैं। उनका मानना है कि यूनिस खान के आने से कोचिंग स्टाफ का हौसला बढ़ा है।
उन्होंने ने कहा, 'यूनिस खान की मौजूदगी मेरे लिए प्रोत्साहन का एक बड़ा जरिया है। हमने एक साथ बहुत क्रिकेट खेला है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कई सारे क्रिकेटरों ने मध्यक्रम में उनके साथ साझेदारी निभाई थी, इसलिए वे उन्हें बेहतर समझते हैं और जानते हैं कि वे कैसे खेलते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
