RR vs CSK: थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़कीं साक्षी धोनी, पहले ट्वीट कर लताड़ा, फिर किया डिलीट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रोमांच का तड़का जारी है। मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच शारजाह के मैदान पर पहला मैच खेला गया, जहां पर फैन्स को बेहद हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। भले ही राजस्थान की टीम ने इस मैच में 16 रन से जीत हासिल की लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी इस दौरान कहीं भी पीछे होती नहीं दिखी। इस मैच की पहली पारी के दौरान कुछ ऐसा भी देखा गया जो कि मैदान पर बहुत कम बार देखने को मिलता है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को मैच के दौरान अपना आपा खोते देखा गया। दरअसल कप्तान धोनी अंपायर के एक फैसले पर नाराज थे जिसको लेकर उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की।
और पढ़ें: MI vs KKR: ड्रीम 11 में चाहते हैं बड़ा इनाम तो ऐसे बनाये अपनी आईपीएल की टीम
वहीं कप्ताना धोनी की पत्नी साक्षी ने भी मैच के बाद थर्ड अंपायर की गलती पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था, हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: SRH के लिये बुरी खबर, आईपीएल से बाहर हुए मिशेल मार्श, इस खिलाड़ी को मिली जगह

जानें क्यों हुआ थर्ड अंपायर के साथ विवाद
दरअसल मैच के दौरान जब राजस्थान रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो पारी के 18वें ओवर के दौरान अंपायर विनीत कुलकर्णी ने बल्लेबाजी कर रहे टॉम करन को आउट दे दिया । दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद पर आवाज आने के बाद धोनी ने कैच पकड़ा और कैच आउट मिला। इस वक्त राजस्थान की टीम के पास कोई रिव्यू बाकी नहीं था लेकिन अंपायर विनीत कुलकर्णी ने पहले आउट करार देने के बाद अंपायर शम्सुद्दीन से बात की और फिर तीसरे अंपायर को फैसले के लिये भेज दिया।
तीसरे अंपायर ने जब रिप्ले में देखा तो गेंद धोनी के दस्तानों में जाने से पहले टप्पा खा रही थी जिसे लेकर उन्हें नॉट आउट करार दिया गया और टॉम करन को वापस बुला लिया गया।

पिछले साल राजस्थान के खिलाफ ही धोनी ने खोया था आपा
अंपायर के रिव्यू लेने के फैसले से एमएस धोनी ने नाखुश नजर आये और उन्होंने मैदान पर ही अंपायर से बात करते हुए अपनी निराशा जाहिर की। यह पहला मौका नहीं है जब धोनी को आईपीएल के दौरान गुस्से में देखा गया हो। इससे पहले साल 2019 में भी धोनी को राजस्थान की टीम के खिलाफ मैच में ही गुस्सा होते देखा गया था जहां पर मैदान से जाने के बाद वह अंपायर से बात करने के लिये उतरे थे और गुस्से में बात करते नजर आये थे।
गौरतलब है कि भले थर्ड अंपायर ने टॉम करन को रिप्ले के दौरान कैच के लिये नॉट आउट दे दिया लेकिन असल में वह इस गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट थे। रिप्ले में आगे देखा गया कि गेंद बल्ले के बजाय पैड पर लगी थी और बॉल ट्रैकिंग में वह एलबीडब्ल्यू आउट थे, ऐसे में अगर अंपायर अपने रिव्यू के तहत विकेट की जांच कर रहे थे तो उन्हें LBW भी देखना था और उसके तहत टॉम करन को आउट देना चाहिये था।

साक्षी धोनी ने भी थर्ड अंपायर को लताड़ा
वहीं अंपायर के फैसले से नाराजगी जाहिर करने वालों में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी का भी नाम शामिल है जिन्होंने मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई । हालांकि कुछ वक्त बाद साक्षी ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
उन्होंने लिखा,'अगर आप टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसका सही तरह इस्तेमाल करिए... आउट तो आउट है भले यह कैच हो या फिर एलबीडब्ल्यू।'
आपको बता दें कि मंगलवार को खेले गये इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
