IPL 2020: रहाणे, अश्विन-इशांत की फिटनेस से बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की चिंता, पोंटिग ढूंढ रहे समाधान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बाकी है और दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग के लिये अभी भी टीम कॉम्बिनेशन सिरदर्द बना हुआ है। खासतौर से अश्विन, रहाणे और इशांत शर्मा की फिटनेस को देखते हुए प्लेइंग इलेवन का चुनाव कर पाना। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ पहले मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सीजन का आगाज करना है, हालांकि टीम का कॉम्बिनेशन अब भी सिरदर्द बना हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस साल आर अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब से और अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की टीम से ट्रेड किया था।
और पढ़ें: शोएब अख्तर का दावा, कभी मेरी ही तरह गुस्सैल थे विराट कोहली, BCCI की बदौलत बने महान
उल्लेखनीय है कि रिकी पोंटिंग और दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट ने जब इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था तब उन्होंने फिरोजशाह कोटला की पिच को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना तैयार की थी, हालांकि कोरोना वायरस ने उनके प्लान को पूरी तरह से बिगाड़ दिया।
और पढ़ें: Eng vs AUS: सैम बिलिंग्स ने जड़ा ऐसा छक्का पार्किंग लॉट में जाकर गिरी गेंद, ढूंढते रहे मिशेल मार्श

अश्विन को मिल सकता है पहले मैच में मौका
उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में युवा खिलाड़ियों की ताकत के साथ शानदार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की भरमार है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के टॉप ऑर्डर की बात करें तो पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और शिखर धवन शामिल है जिनका टीम में रहना लगभग तय है। वहीं टीम में अमित मिश्रा (157 विकेट), अक्षर पटेल और मोहित शर्मा भी मौजूद हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर के पास अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की सिरदर्दी है। हालांकि उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन को शामिल कर सकते हैं।

रहाणे के लिये नहीं है प्लेइंग इलेवन में जगह
वही अजिंक्य रहाणे के लिये दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जगह बनती नहीं दिख रही है। अजिंक्य रहणे का स्ट्राइक रेट देखते हुए उनके लिये सिर्फ टॉप ऑर्डर में जगह बनती नजर आती है लेकिन टीम में विस्फोटक बल्लेबाजों के लिये होते हुए उनकी जगह बनती नहीं नजर आ रही है।
वहीं अगर रिकी पोंटिंग टीम में रहाणे को शामिल करने के लिये तीसरे स्थान पर जगह देते हैं तो उन्हें कप्तान अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे खिसकाना होगा। अगर ऐसा होता है तो वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

रहाणे हुए शामिल तो इशांत को बिठाना होगा बाहर
गौरतलब है कि इससे कीमो पॉल को 7वें स्थान पर शामिल करना होगा जबकि मार्कस स्टॉयनिस 8वें स्थान पर खेल सकते हैं। वहीं पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए अमित मिश्रा को बाहर बिठाना काफी मुश्किल है। वहीं अगर अश्विन को खिलाते हैं तो नौंवां स्थान उनका होगा। वही दसवां स्थान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को मिल सकता है तो वहीं इशांत शर्मा के लिये जगह बनाना मुश्किल होगा। इससे इशांत इन तीनों में सबसे कमजोर कड़ी हैं। कैपिटल्स के पास बिग बैश लीग के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले डेनियल सैम्स और दक्षिण अफ्रीका के युवा एनरिच नोर्त्जे भी हैं जो 11वें नंबर के खिलाड़ी हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
