रियो डी जेनेरियो: रियो ओलंपिक 2016 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शूटिंग, मुक्केबाजी आदि खेलों में हमारे खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। इस बार भारतीय मुक्केबाजी टीम को रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आखिरकार, हमारे देश से तीन मुक्केबाज चुने गए हैं जो ओलंपिक में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। ये मुक्केबाज हैं शिव थापा, मनोज कुमार और विकास कृष्णन।
शिव 56 किलोग्राम, मनोज 64 किलोग्राम तो वहीं विकास 75 किलोग्राम वर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। ओलंपिक में इन्हें कड़ी चुनौती तो ज़रूर मिलेगी लेकिन इन खिलाड़ियों के जज़्बे को देखकर लगता है कि ये इस बार भारत को गौरवान्वित ज़रूर करेंगे। आपको बता दें कि 2012 लंदन ओलंपिक में आठ भारतीय मुक्केबाज़ों ने हिस्सा लिया था।
ये हैं तीनों मुक्केबजों का प्रोफाइल :
दो ओलंपिक पदक अबतक झोली में
भारतीय मुक्केबाजी को अगर ओलंपिक के परिदृश्य से देखें तो भारत ने अभी तक महज़ दो ओलंपिक पदक ही जीते हैं। बीजिंग ओलंपिक 2008 में विजेंदर सिंह ने 75 किलों में कांस्य पदक और 2012 में एम सी मैरीकॉम ने महिलाओं के 51 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया था। अफसोस की बात है कि इस बार कोई भारतीय महिला मुक्केाबाज़ रियो के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सकी।