KKR vs KXIP: राहुल ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता, देखें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 46वां मैच आज शारजाह के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। जहां कोलकाता की टीम 11 मैचों में 6 जीत हासिल की है तो वहीं पंजाब की टीम लगातार 4 जीत हासिल करने के बाद 10 अंक पर पहुंच चुकी है। पंजाब के लिये जहां यह मैच करो या मरो बना हुआ है तो वहीं केकेआर की टीम इस मैच को जीत कर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की ओर एक कदम और बढ़ाना चाहेगी।
शारजाह के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम पिछले कुछ मैच रनों का पीछा करते हुए जीते हैं और उम्मीद करते हैं कि आज के मैच में थोड़ा ड्यू फैक्टर भी हमारा साथ दे सके।
और पढ़ें: IPL 2020: पंजाब के पेसर अर्शदीप सिंह ने खोला राज, बताया कैसे मिल रही है लगातार जीत
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं केकेआर की टीम ने भी कोई बदलाव नहीं किया है। आंद्रे रसेल कोलकाता के लिये तो वहीं मयंक अग्रवाल पंजाब के लिये आज के मैच में भी उपलब्ध नहीं हैं।
टॉस हारने के बाद केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम भी आज के मैच में पहले गेंदबाजी करना चाहते थे क्योंकि उनके हिसाब से पिच पर कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, और दूसरी पारी में ड्यू फैक्टर आ सकता है।
और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ हार्दिक ने इयान बिशप को खास अंदाज में किया ट्रोल, वायरल हुआ Video
कोलकाता नाइट राइडर्स (Playing XI): शुबमन गिल, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, सुनील नरेन, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
किंग्स इलेवन पंजाब (Playing XI): केएल राहुल, मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications