Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: क्या अजिंक्य रहाणे पर होगा कप्तानी का दबाव, गावस्कर ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज होने में बस कुछ दिन रह गये हैं। 17 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच को लेकर जहां दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं तो वहीं पर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों अपनी पसंदीदा टीमों के प्लेइंग 11 को लेकर अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ा बयान दिया है और साफ किया है कि जब कोहली पैटरनिटी लीव पर भारत जायेंगे तो रहाणे पर कप्तानी का कोई भी दबाव देखने को नहीं मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली अगले महीने पिता बनने वाले हैं और इसी को लेकर वह एडिलेट में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच के बाद भारत वापस लौट रहे हैं ताकि वह जन्म के समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इस अनोखे पल के साक्षी बन सकें। वहीं कोहली की अनुपस्थिति में टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: Flashback 2020: क्रिकेट जगत के 5 सबसे बड़े विवाद जिन्होंने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

स्टारस्पोर्टस के कार्यक्रम गेम प्लान में बात करते हुए गावस्कर ने कहा,' मेरा मानना है कि रहाणे पर कप्तानी को लेकर किसी भी तरह का दबाव नहीं होगा क्योंकि वह 2 बार भारत की कप्तानी कर चुके हैं दोनों बार टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले धर्मशाला में और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी कप्तानी में मैच जीता है।'

गावस्कर ने इस दौरान रहाणे को लेकर साफ किया कि उन पर कप्तानी को लेकर कोई दबाव नहीं है, क्योंकि उसे पता है कि 3 मैचों में उसे कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभानी है। ऐसे में वो कप्तानी को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे होंगे।

और पढ़ें: न्यूजीलैंड की जीत से भारत पर मंडराया खतरा, टेस्ट चैम्पियनशिप से हो सकती है बाहर, जानें कैसे

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में रहाणे के अलावा पुजारा भी काफी अहम रोल निभाने वाले हैं। पुजारा ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 521 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड हासिल किया था।

वहीं पुजारा की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा,'पुजारा मानसिक रूप से इतने मजबूत हैं कि उन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने मैदान पर कितने समय से बल्लेबाजी नहीं कि। अगले 20 दिन के खेल में मैं यहीं चाहूंगा कि पुजारा कम से कम 15 दिन बल्लेबाजी करें और टीम की जीत में अहम भूमिका निभायें।

Story first published: Monday, December 14, 2020, 18:02 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+