ENG vs PAK: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- बाबर को नहीं पता क्या करना है
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इयोन मोर्गन की कप्तानी पारी की बदौलत बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाये और जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजी सबसे मजबूत मानी जाती है लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने वह पानी भरते नजर आये।
और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके में जारी घमासान पर गंभीर ने दी धोनी का सलाह, बताया- कैसे करें रैना की कमी पूरी
पाकिस्तान की हार के बाद टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हार के बाद से काफी खफा नजर आये और उन्होंने इसको लेकर कप्तान बाबर आजम पर हमला बोल दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: सुरेश रैना पर दिये बयान से श्रीनिवासन ने लिया यूटर्न, कहा- गलत तरीके से किया गया पेश

नासमझ हैं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम
पाकिस्तान की हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह एक इनसिक्योर कप्तान हैं। उन्हें यह नहीं पता कि आखिरकार करना क्या है।
शोएब अख्तर बोले, 'बाबर आजम की कप्तानी में नासमझी दिखाई दी, उनके अंदर असुरक्षा का भाव दिखा। ऐसा लगा कि उन्हें पता ही नहीं करना क्या है। मैदान के बाहर से उन्हें पर्चियां दी जा रही थी। मैदान के अंदर उन्हें दो-तीन खिलाड़ी समझा रहे थे।'

बाबर आजम को आगे बढ़कर करनी चाहिये कप्तानी
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम बायो इनसिक्योर बबल में खेल रही है, जहां हर खिलाड़ी में असुरक्षा का भाव है। टीम के किसी खिलाड़ी को नहीं पता कि उन्हें करना क्या है।
उन्होंने कहा, 'बाबर आजम को खुद कप्तानी करनी चाहिए। चाहे टीम मैच जीते या हारे आपको खुद आगे आना होगा।'

ऐसे नहीं खेलती टीम मैच
गौरतलब है कि शोएब अख्तर ने टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि टीम इस तरह नहीं खेलती हैं। आपको बता दें कि मैनचेस्टर की पिच पर पाकिस्तान ने 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन इसके बावजूद अख्तर को लगता है कि टीम का ये स्कोर कम था। अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान को कम से कम 230 रन बनाने चाहिए थे। वैसे देखा जाए तो पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद खराब रही, जिसका फायदा पहले बेयरस्टो और उसके बाद ऑयन मॉर्गन और डेविड मलान ने उठाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
