IPL 2020: जानें कौन है प्रवीण दुबे, अमित मिश्रा की जगह दिल्ली में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन इस समय यूएई में खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ी चोटों का भी शिकार हो रहे हैं। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिये अब तक दो दिग्गज खिलाड़ी लेग स्पिनर अमित मिश्रा और इशांत शर्मा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं आर अश्विन और ऋषभ पंत चोटिल होकर रिकवर हो चुके हैं।
इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टूर्नामेंट में चोटिल हुए अमित मिश्रा की जगह एक नये खिलाड़ी प्रवीण दुबे को शामिल करने का ऐलान किया है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार फ्रैंचाइजी ने चोटिल अमित मिश्रा की जगह कर्नाटक के लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को टीम से जोड़ने का काम किया है।
और पढ़ें: MI vs KXIP: पंजाब ने जीता सुपरओवर का रोमांच, जानें बॉल बाई बॉल का हाल
27 साल के प्रवीण दुबे कर्नाटक की टीम से घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं और अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। प्रवीण ने अपने अब तक के करियर में 14 घरेलू स्तर के टी20 मैच खेले हैं, जिसके दौरान उनका इकॉनमी 6.87 रहा है और 16 विकेट भी हासिल किये हैं।
उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली के मैच में अमित मिश्रा की उंगली में फ्रैक्चर आ गया था जिसके चलते उन्हें सीजन से बाहर होना पड़ा था। इस चोट से उबरने के लिये अमित मिश्रा को अपनी उंगली की सर्जरी करानी पड़ी है और फिलहाल वो रिकवर कर रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: 13 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, एक दिन में खेले गये 3 सुपरओवर
आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 मैच खेल चुकी है जिसमें से 7 मैच जीतकर वह 14 प्वाइंटस के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications