For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर फैन्स ने पीवी सिंधु के लिये मांगी THAR, आनंद महिंद्रा ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में भारत के लिये ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया और लगातार ओलंपिक खेलों में दो पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। पीवी सिंधु की इस जीत ने देश भर के फैन्स को खुश होने का मौका दे दिया जिसका जश्न लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए मनाया। इस बीच चीन की बिंग झाओ को हराने वाली पीवी सिंधु को लोगों ने बधाई देते हुए महिंद्रा मोटर्स के मालिक आनंद महिंद्रा से एक अजीब मांग शुरु कर दी जिसका इस दिग्गज की ओर से बेहतरीन जवाब भी मिला है।

सोशल मीडिया पर फैन्स ने आनंद महिंद्रा से पीवी सिंधु के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर महिंद्रा थार देने की अपील की। एक ट्विटर यूजर ने महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और पीवी सिंधु को टैग करते हुए लिखा कि अपनी ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते वो थार की हकदार हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, कनकशन का शिकार हो पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए मयंक अग्रवाल

आनंद महिंद्रा ने भी इस ट्विटर यूजर को जवाब देने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया और कहा कि उनके गराज में पहले से ही एक महिंद्र थार खड़ी हुई है। इसके साथ ही इस 61 वर्षीय बिजनेसमैन ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें पीवी सिंधु और साक्षी मलिक महिंद्रा थार चलाती नजर आ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि 2016 के रियो ओलंपिक्स में भारत के लिये पदक जीतने वाली पीवी सिंधु और साक्षी मलिक के प्रदर्शन पर आनंद महिंद्रा ने ऐलान किया था कि उन्हें एकदम नई कस्टमाइज्ड एसयूवी दी जायेगी। यह तस्वीर उसी गिफ्ट की है। गौरतलब है कि पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक्स में भारत के लिये सिल्वर मेडल जीता था तो वहीं पर महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

और पढ़ें: ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, एक मैच में दो खिलाड़ियों को मिला गोल्ड मेडल

आनंद महिंद्रा ने एक अन्य ट्वीट में पीवी सिंधु के अद्भुत प्रदर्शन को लेकर तारीफ की है और कहा कि अगर ओलंपिक में मेंटल स्ट्रेंथ को लेकर कोई प्रतिस्पर्धा होती तो उन्हें गोल्ड मेडल मिलता। उन्होंने हार के बावजूद अपना जुझारुपन नहीं छोड़ा और देश के लिये पदक लेकर आयी। आपको बता दें कि पीवी सिंधु ओलंपिक में भारत की ओर से दो पदक हासिल करने वाली पहली महिला और दूसरी खिलाड़ी बनी हैं।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 20:02 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+