For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: स्विमिंग में खत्म हुआ माना पटेल-श्रीहरि नटराज का सफर, सेमीफाइनल में जगह बनाने में रहे नाकाम

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स का दूसरा दिन भारतीय दल के निराशा के साथ समाप्त हुआ। भारतीय टीम के लिये पहली बार तैराकी में क्वालिफाई करने वाले श्रीहरि नटराज और माना पटेल ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन 100 मीटर बैकस्ट्रोक की प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में क्वालिफाई करने में नाकाम रहे। 100 मीटर बैकस्ट्रोक की प्रतिस्पर्धा के हीट 3 में श्रीहरि नटराज ने 54.53 के रिकॉर्ड समय में पूरा कर 5वां स्थान हासिल किया तो वहीं पर महिलाओं के 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट में माना पटेल ने 1.05.20 सेकेंडस के समय में खत्म कर दूसरे नंबर पर फिनिश किया।

हालांकि सेमीफाइनल में जगह बना पाने में यह दोनों ही खिलाड़ी नाकाम रहे क्योंकि ओवरऑल हीट में टॉप 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है जिसमें पहुंच पाने में यह दोनों भारतीय तैराक नाकाम रहे। हीट 1 के मुकाबले में माना पटेल दूसरे पायदान पर रही लेकिन सेमीफाइनल में जगह हासिल करने के लिये यह काफी नहीं था।

और पढ़ें: Tokyo 2020: मीराबाई चानू की जीत पर अभिनव बिंद्रा ने दिया बड़ा बयान, कहा- कई पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा

भारत के लिये श्रीहरि नटराज ने ओवरऑल हीट में 27वें पायदान पर फिनिश किया तो वहीं पर माना पटेल ने 39वें पायदान पर सफर का खत्म किया। इसके साथ ही जहां पर नटराज का ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है तो वहीं पर माना पटेल 200 मीटर प्रतिस्पर्धा में सोमवार को अपना दावा पेश करेंगी।

यूनिवर्सिटी कोटा से ओलंपिक में जगह बनाने वाली माना पटेल को जिम्बाब्वे की कटई डोनाटा ने 1:02.73 हराया तो वहीं पर ग्रेनाडा किबर्ले 1:10.24 के साथ सबसे आखिरी पायदान पर रही। इससे पहले भारतीय जिम्नास्ट प्रणिति नायक के लिये दिन का अंत निराशाजनक रहा।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह रौंदा, 7-1 से हराया

सबडिविजन 2 के मुकाबले में प्रणिति नायक ओवरऑल 29वें स्थान पर रही। उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक्स में भारत की ओर से प्रणिति हिस्सा लेने वाली इकलौती जिमनास्ट थी। जिम्नास्टिक्स में कुल 5 डिविजन हैं जिसमें टॉप 24 जिम्नास्ट जिन्होंने सभी डिविजन में टॉप किया हो उन्हें 29 जुलाई के ऑल अराउंड फाइनल में जगह दी जायेगी, हालांकि नायक ने पहले हाफ के ज्यादातर मौकों पर सबसे आखिरी स्थान हासिल किया है। ऐसे में उनका फाइनल में पहुंचना नामुमकिन है।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 17:41 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+