For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर ओलंपिक से बाहर हुए 6 सदस्य, छीना गया अनुमति पत्र

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों का महाकुंभ जारी है, जहां पर दुनिया भर के खिलाड़ी अपने देश के लिये पदक हासिल करने की रेस में लगे हुए हैं। इसको लेकर जापान में खाली स्टेडियम में मैचों का आयोजन किया जा रहा है जहां पर खिलाड़ियों के अलावा सपोर्टिंग स्टाफ और मीडिया को आने की इजाजत दी गई है। इस बीच जापान में अचानक से कोरोना मामलों में तेजी से वृद्धि होने के चलते आपातकाल लगा हुआ है जिसको देखते हुए खेलों में कोरोना नियमों के पालन को लेकर सख्ती जारी है।

इस बीच टोक्यो ओलंपिक में 6 लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल नियमों को तोड़ने के चलते एक्रिडेशन को छीन कर खेलों से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टोक्यो 2020 की आयोजक समिति के सीईओ तोशिरो मुटो ने इस बात की पुष्टि की है।

और पढे़ं: Tokyo 2020: 49 सालों में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, ब्रिटेन को 3-1 से हराया

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में कई खिलाड़ियों, स्टाफ और मीडिया सदस्यों को कोरोना वायरस से बचने के लिये बनाये गये नियमों का पालन नहीं करने को लेकर बाहर निकाला गया है जिसकी पुष्टि करते हुए मुटो ने बताया कि इनकी संख्या अब तक 6 है जिनका ओलंपिक विलेज में एक्रिडेशन छीन लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार जिन 6 सदस्यों से ओलंपिक का एक्रिडेशन छीना गया है उसमें से 4 कॉन्ट्रैक्टर शामिल है जिन्हें खेलों की शुरुआत के दौरान कोकेन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था वहीं पर 2 अन्य सदस्य जॉर्जिया की जूडो टीम के खिलाड़ी हैं जिन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन करते हुए घूमने के लिये ओलंपिक विलेज से बाहर निकले थे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने जेरेव, कचनोव को रचा इतिहास

इनके अलावा 8 अन्य लोगों के भी एक्रेडिशन को सस्पेंड किया गया है जिसमें से 4 को लेटर ऑफ कमिटमेंट देना पड़ा तो वहीं पर 10 को चेतावनी दी जा चुकी है। मुटो ने प्रेस ब्रीफिंग में आगे कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है जो कि आने वाले मैचों का भाग्य बदल सकती है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ के चलते सभी को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 19:27 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+