For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ओलंपिक के तीसरे दिन जाने कब-कब होंगे भारतीय मुकाबले, ऐसा है पूरा शेड्यूल

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का दूसरा दिन भारत के लिहाज से काफी मिला-जुला रहा। जहां पर उसे कहीं हार तो कहीं जीत मिली। ऐसे में खेलों का तीसरा दिन पदक के लिहाज से काफी जरूरी होने वाला है। भारतीय स्कीट शूटर्स अंगद बाजवा और मैराज अहमद खान फाइनल में हाथ आजमायेंगे तो वहीं पर अतानु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की पुरुष तीरंदाजी टीम भी पदक के लिये निशाना लगाती नजर आयेगी। रानी रामपाल की कप्तानी वाली भारतीय महिला हॉकी टीम पहले मैच में मिली हार के बाद जीत की राह पर लौटने के लिये जर्मनी से भिड़ेगी।

तलवारबाजी में भारतीय दल से भवानी देवी राउंड ऑफ 64 में ट्यूनिशिया की नाडिया बेन अजीजी के खिलाफ उतरेंगी, तो वहीं पर टेबल टेनिस में सुरिथा मुखर्जी का दूसरे राउंड में सामना पुर्तगाल की फूयू से होगा। रविवार को पिछड़ने के बाद शानदार तरीके से वापसी करने वाली मनिका बत्रा भी तीसरे मुकाबले के लिये ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकोनोवा से भिड़ेंगी। पुरुष सिंगल्स में शरथ कमल का सामना पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया से होगा।

और पढ़ें: प्रिया मलिक को गोल्ड जीतने की बधाई देने में गलती कर बैठे ईशांत-विहारी, डिलिट करना पड़ा ट्वीट

बैडमिंटन में स्वास्तिकराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया की मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केवनि सुकामुजो से होगा। आइये एक नजर ओलंपिक में तीसरे दिन खेले जाने वाले सभी भारतीय मुकाबलों और उनके समय पर डालते हैं। तीसरे दिन का आगाज भारतीय टीम की तलवारबाजी मुकाबले से होगा जोकि सुबह 5:30 बजे से खेला जायेगा।

तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला सुबह 6 बजे से खेला जायेगा, जिसमें उसका सामना कजाकिस्तान की इल्फत अब्दुलिन, डेनिस गैंकिन, संजार मुसायेव टीम से होगा। शूटिंग में भारत के लिये मैराज अहमद खान और अंगद बाजवा स्कीट मेन्स के क्वालिफिकेशन में 6:30 बजे से निशाना लगाते नजर आयेंगे।

टेबल टेनिस में पुरुषों के एकल मुकाबले में शरत कमल का मैच सुबह 6:30 बजे से खेला जायेगा तो वहीं पर सुबह 8:30 बजे से सुरिथा मुखर्जी महिला एकल में अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। सेलिंग में भारत के विष्णु श्रवणनन पुरुषों के सिंगल डिंग लेजर रेस 2 और 3 में सुबह 8:30 बजे से खेलते नजर आयेंगे। बैडमिंटन में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी सुबह 9:10 पर इंडोनेशियाई टीम के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह रौंदा, 7-1 से हराया

टेनिस के मेन्स सिंगल्स में सुमित नागल का सामना दूसरे राउंड में रूस के डैनियल मेडवेडेव से सुबह 10:30 बजे से होगा। सेलिंग में नेत्रा कुमानन का सामना महिला सिंगल्स की डिंगी लेजर रेडियल रेस 3 का आगाज सुबह 11:05 से होगा। टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में मनिका बत्रा अपना तीसरा मुकाबला दोपहर 12:00 बजे से ऑस्ट्रिया की सोडिया पोलकानोवा से खेलेंगी।

अगर अंगद बाजवा और मैराज अहमद खान फाइनल में क्वालिफाई करने में कामयाब हो जाते हैं तो शूटिंग में पुरुषों का स्कीट फाइनल मैच दोपहर 12:20 से खेला जायेगा। पुरुषों में भारतीय मुक्केबाज आशीष कुमार 69-75 किग्रा भारवर्ग में चीन के एरबिके टूहोटा के खिलाफ दोपहर 3:06 बजे राउंड 32 मुकाबले में उतरेंगे। वहीं पर तैराक सजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में 3:50 पर खेलते नजर आयेंगे। तीसरे दिन का आखिरी मुकाबला भारतीय महिला टीम का होगा जिसमें वो जर्मनी का सामना शाम 5:45 पर करेगी।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 0:37 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+