For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo ओलंपिक्स में पहुंचे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी, रैंकिंग से किया क्वालिफाई

नई दिल्ली। भारत के अनुभवी गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने भारतीय खेल जगत को खुश होने का बड़ा मौका देते हुए टोक्यो ओलंपिक्स के लिये क्वालिफाई कर लिया है। अनिर्बान लाहिड़ी ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के लिये जारी की गई खेल रैंकिंग के आधार पर सबसे टॉप भारतीय गोल्फर का स्थान हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार ओलंपिक में जगह बनाने का काम किया। टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिये आखिरी रैंकिंग 60वां स्थान था और सौभाग्य से लाहिड़ी की रैंकिंग भी 60वीं ही रही। टोक्यो ओलंपिक के लिये जारी ताजा विश्व गोल्फ रैंकिंग में 340 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई थी जिसमें लाहिड़ी सबसे टॉप पर रहने वाले भारतीय थे।

टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करने को लेकर लाहिड़ी ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा,'बस कुछ देर पहले ही अच्छी खबर मिली जिसके तहत ओलंपिक में एक बार फिर से तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। टोक्यो ओलंपिक में जगह मिल गई है।'

और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बेस्ट गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस को छोड़ा पीछे

लाहिड़ी ने आगे बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो इस बार टोक्यो ओलंपिक में जगह बना सकेंगे, लेकिन जब यह मौका मिल गया है तो वो इस मौके को पूरी तरह से भुनाना चाहेंगे और टोक्यो ओलंपिक से देश के लिये एक पदक लेकर वापस लौटना चाहेंगे।

उन्होंने कहा,'यह मेरे लिये बड़ा सरप्राइज था, जिसकी मैं उम्मीद नहीं कर रहा था। हालांकि यह मौका मुझे मिला है लेकिन फिर भी ऐसा अहसास नहीं हो रहा है कि मैंने इस मौके को कमाने का काम किया है क्योंकि मैंने पिछले कुछ समय में अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया है। यह मौका मेरे लिये किसी उपहार से कम नहीं है और मैं इसे गंवाना नहीं चाहता। मैंने पहले भी भारत को ओलंपिक में रिप्रजेंट किया है लेकिन मैं बस एक ओलंपियन ही नहीं बने रहना चाहता, मैं देश के लिये पदक हासिल करना चाहता हूं। मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जिससे फर्क पैदा हो सके।'

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ को कोच चुने जाने पर सचिन ने दिया बड़ा बयान

वहीं पर महिलाओं के वर्ग में अदिति अशोक भी टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करने की दौड़ में है जिनके क्वालिफिकेशन के लिये 29 जून को ओलंपिक रैंकिंग जारी करेंगे। अदिति ने भी लाहिड़ी की तरह 2016 के रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 21:54 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+