For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics को लेकर आईओसी ने किया बड़ा फैसला, वैकल्पिक खिलाड़ियों को मिली जगह

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने जापान में 23 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक को लेकर बड़ा फैसला किया है जिसके तहत कोरोना महामारी के चलते पैदा हो रही चुनौतियां का सामना करने के लिये कुछ खेलों में वैकल्पिक खिलाड़ियों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। उल्लेखनीय है कि ओलंपिक का हिस्सा बनने के लिये खिलाड़ियों को क्वालिफॉयर से गुजर कर क्वालिफाई करना पड़ता है, हालांकि टीम क्वालिफिकेशन में कुछ निश्चित खिलाड़ियों को ही साथ लाने की अनुमति मिलती है।

हालांकि आईओसी ने इस बार कोरोना वायरस को देखते हुए कुछ खेल जिसमें टीमें हिस्सा लेती हैं उनके साथ कुछ वैकल्पिक खिलाड़ियों को आने की इजाजत दे दी है। आईओसी ने अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ के साथ मीटिंग करने के बाद यह फैसला लिया जिसके तहत टीम चयन में लचीलापन लाने के लिये यह छूट दी गई है।

और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुआ टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाला सर्बियाई खिलाड़ी, एयरपोर्ट से ही किया क्वारंटीन

आईओसी ने इसको लेकर शनिवार को प्रेस रिलीज करते हुए जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि पहले टीमें फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, रग्बी और वॉटर पोलो जैसे खेलों में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का इस्तेमाल हर दूसरे मैच में कर सकती थी लेकिन इस फैसले के बाद टीमें हर मैच में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अपने बयान में आईओसी ने कहा,' इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि जापान पहुंचने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है, इसका उद्देश्य मौजूदा टीम के अंदर चयन के लिये ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने से है।'

और पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं करुण नायर, पूर्व भारतीय कोच ने बताया कारण

आईओसी ने यह निर्णय टोक्यो ओलंपिक 2020 के खेलों के दौरान कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालात को देखते हुए लिया है और टीम के अंदर चयन के लचीलेपन को बढ़ाने के लिया है। आईओसी के अनुसार खेलों के महाकुंभ में इस बार 11090 खिलाड़ी 339 मेडल जीतने के लिये उतरेंगे जिसमें 18 इवेंट मिक्सड और ओपन की कैटेगरी के भी शामिल हैं।

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 23:44 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+