DC vs KKR: केकेआर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली, जानें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आज पहला डबल हेडर खेला जा रहा है, जिसके दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना कर रही है। जहां कोलकाता की टीम इस मैच में जीत के साथ मैदान पर उतरी है तो वहीं दिल्ली की टीम को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें अभी तक इस सीजन 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल कर इस मैदान पर पहुंची है।
और पढ़ें: RR vs RCB: क्या थर्ड अंपायर से फिर हुई गलती या वाकई में थे संजू सैमसन आउट
आईपीएल के 16वें मैच में दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि दिल्ली की टीम आज पहले बल्लेबाजी करती नजर आयेगी और हो सकता है कि आज एक बार फिर 200 से अधिक रनों का स्कोर देखने को मिले।
और पढ़ें: CSK vs SRH: थर्ड अंपायर से फिर हुई गलती, फाफ डप्लेसिस को दिया गलत रन आउट

कार्तिक ने बताया क्यों ली पहले गेंदबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज के मैच में कुलदीप यादव की जगह राहुल त्रिपाठी को खेलने का मौका दिया है।
टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा,'इस पिच में कुछ भी नया नहीं है, यह बिल्कुल भारतीय पिचों की तरह है जिस पर हम काफी खेल चुके हैं। हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। हो सकता है कि हमें थोड़ी सी ड्यू देखने को मिले लेकिन हमें लगता है कि हम सही राह पर हैं। आज के मैच में हम अपनी बल्लेबाजी में और गहराई देना चाहते हैं, इसीलिये हमने कुलदीप यादव की जगह राहुल त्रिपाठी को मौका दिया है।'

अय्यर ने इशांत-अक्षर को किया बाहर, अश्विन की वापसी
वहीं दिल्ली की टीम में 2 बदलाव किये हैं जिसमें आज रविचंद्रन अश्विन वापसी कर रहे हैं तो वहीं इशांत शर्मा को बाहर बिठा कर हर्षल पटेल को मौका दिया गया है।
अय्यर ने टॉस के दौरान बात करते हुए कहा,'ड्यू को देखते हुए हम भी आज के मैच में पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट कमाल लग रही है, पहले बल्लेबाजी करके भी हम खुश हैं। हमने इस बारे में बात की है। पिछले कुछ मैच में हमने धीमी शुरुआत की है। इस मैच में हमारे लिये जरूरी है कि हम पावरप्ले में विकेट न खोयें। आज के मैच में दो बदलाव किये हैं, अक्षर पटेल की जगह अश्विन को मौका दिया गया है जबकि इशांत शर्मा की जगह हर्षल पटेल को, केकेआर के पास काफी बायें हाथ के बल्लेबाज हैं इसलिये हर्षल पटेल को खिलाया है और साथ ही वो निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।'

शारजाह में आज फिर होगी छक्कों की बरसात
उल्लेखनीय है कि पंजाब के खिलाफ पहले मैच के दौरान अश्विन चोटिल हो गये थे और अगले 2 मैचों में खेल नहीं पाये थे। शारजाह के मैदान पर होने वाले इस मैच में आज छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है चूंकि दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज और युवा खिलाड़ियों की भरमार है।
Delhi Capitals (Playing XI): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, अमित मिश्रा।
Kolkata Knight Riders (Playing XI): शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितिश राणा, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नरेन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
