IPL 2020: हैदराबाद की टीम हारी लेकिन राशिद खान ने रचा इतिहास, इस मामले में कुंबले को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को अबुधाबी के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 172 पर रोक दिया और 17 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया।
इसके साथ ही आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सफर खत्म हो गया। भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हार मिली लेकिन उसकी टीम के लेग स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और खास मामले में अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: केन विलियम्सन ने जुझारू पारी खेल रचा इतिहास, नाम किया खास रिकॉर्ड
राशिद खान ने आईपीएल के इस सीजन में 5.37 की इकॉनमी से 20 विकेट हासिल करने का काम किया और इस खास क्लब में अपना नाम शामिल कर लिया। इस लिस्ट में अनिल कुंबले का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने साल 2009 में 5.86 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट हासिल किये। वहीं लसिथ मलिंगा ने 2011 में 5.95 की इकॉनमी से 28 विकेट हासिल करने का कारनामा किया था।
सुनील नरेन ने यह कारनाम दो बार किया है, उन्होंने साल 2012 में 5.48 की इकॉनमी से 24 विकेट तो वहीं साल 2013 में 5.47 की इकॉनमी से 22 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। हालांकि राशिद खान ने सबसे कम इकानमी रेट के साथ एक सीजन में 20 से ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया और आईपीएल के इतिहास के सबसे किफायती गेंदबाज बन गये हैं।
और पढ़ें: IPL Qualifier 2: 13 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली, हैदराबाद को 17 रनों से हराया
इस लिस्ट में सुनील नरेन दूसरे नंबर पर काबिज हैं तो वहीं अनिल कुंबले तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि लसिथ मलिंगा का नाम चौथे पायदान पर काबिज है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गये मैच में दिल्ली की टीम के सिर्फ 3 ही विकेट गिरे और उसमें एक विकेट राशिद खान, एक विकेट संदीप शर्मा तो एक विकेट जेसन होल्डर ने हासिल किया था।
आपको बता दें कि राशिद खान ने दिल्ली के खिलाफ मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications