IPL 2020 के आगाज से पहले CSK के लिये आई अच्छी खबर, खिताब जिता सकती है हेजलवुड की फॉर्म
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल के 13वें सीजन को शुरु होने में महज 7 दिन का समय बाकी है। वहीं इस लीग के शुरु होने से ठीक कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास एक अच्छी खबर आई है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले साल हुई नीलामी के दौरान अपनी टीम के साथ जोड़ने का काम किया था, हालांकि पहले 2 राउंड में अनसोल्ड चले गये थे। वहीं सीजन की शुरुआत से पहले इंग्लैंड दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये जोश हेजलवुड ने शानदार शुरुआत की और पहले वनडे मैच में 3 विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: हरभजन सिंह के ट्वीट से मचा हड़कंप, कहा- जल्द करेंगे क्रिकेट पर खुलासा, बदल देगा देखने का नजरिया
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आईपीएल के शुरु होने से पहले हेजलवुड की शानदार फॉर्म ने चेन्नई सुपर किंग्स को नई आशा और एनर्जी से भर दिया है, जो कि इस सीजन में टीम के लिये मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकते हैं और सीएसके को चौथी बार चैम्पियन बनाने में मदद कर सकते हैं।
और पढ़ें: 8 छक्के, 6 चौके, 18 साल के युवा खिलाड़ी ने 14 गेंद में ठोंके 72 रन, 99 पर हुआ रन आउट

धोनी ने हेजलवुड पर दांव लगा सबको किया था हैरान
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2020 के लिये पिछले साल हुई खिलाड़ियोंं की नीलामी के दौरान 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जोश हेजलवुड पहले 2 राउंड में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि तीसरे राउंड में कप्तान धोनी के कहने पर सीएसके की टीम ने हेजलवुड को अपनी टीम से जोड़ने का फैसला किया। धोनी के इस फैसले से नीलामी का हिस्सा बनी अन्य टीमें हैरान रह गई थी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज को टेस्ट प्रारूप का गेंदबाज माना जाता है।
इतना ही नहीं हेजलवुड को अपने देश की ओर से भी वनडे और टी20 में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाता है, ऐसे में हेजलवुड पर दांव लगाना किसी जुआ खेलने से बढ़कर नहीं है।

मैनचेस्टर में हेजलवुड ने मचाया धमाल
जोश हेजलवुड ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।शुक्रवार को खेले गये इस मैच में जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में महज 26 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया और इस दौरान 3 ओवर मेडन भी फेंके।
हेजलवुड ने अपनी गेंदबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया को जीत से दूर ले जा रहे जॉनी बेयरस्टो का कैच लपका तो वहीं सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय, जो रूट और हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली का विकेट भी हासिल किया। उनकी गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

हेजलवुड की इस ताकत के चलते धोनी ने जताया भरोसा
गौरतलब है कि जोश हेजलवुड अपनी रफ्तार और बाउंस के लिये जाने जाते हैं। इतना ही नहीं दुनिया के उन कुछेक गेंदबाजों में से हैं जो कि पाटा से पाटा पिच पर गेंद के लिये मदद ढूंढ निकालते हैं। उनकी गेंदबाजी लेंथ को देखकर अक्सर दिग्गज खिलाड़ी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लैन मैकग्रा को याद करते हैं और कहते हैं कि उनमें उनकी झलक दिखाई देती है।
आपको बता दें कि धोनी की ओर से हेजलवुड पर जताया गया यह भरोसा आईपीएल में मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है और वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आईपीएल में भी धमाल मचाते नजर आ सकते हैं। अगर हेजलवुड ने सीएसके के लिये अच्छी गेंदबाजी की तो चौथी बार इस टीम को चैम्पियन बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
