Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 7: केरल को हराकर टॉप में पहुंचने के करीब जाना चाहेगी मोहन बागान

ISL 2020 21 Mohun Bagan ready to focus in attack against Kerala blasters to reach on Top Spot in Points table: नई दिल्ली। मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपने 13 मैचों के बाद भी 24 अंक लेकर तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि टीम हाल के समय में अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं है। नॉर्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ अपने पिछले मैच में वह संघर्ष करती हुई दिखी थी, जहां उसे सीजन की तीसरी हार झेलनी पड़ी। मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) को अब रविवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) का सामना करना है, जहां उसकी कोशिश इस मैच को जीतकर टेबल टॉपर मुंबई सिटी एफसी के करीब पहुंचने का मौका होगा।

एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) ने पिछले चार मैचों में केवल एक जीत है जबकि दो हारे हैं। इन चार मैचों में कोच एंटोनियो हबास की टीम ने चार गोल खाएं है। शुरुआती नौ मैचों में टीम ने केवल तीन गोल खाए थे। मौकों को नहीं भुनाने के कारण टीम को इसकी कीमत चुकानी पड़ी है।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali Trophy: पंजाब को हरा फाइनल में पहुंची बड़ौदा, खिताब के लिये तमिलनाडु से होगा मुकाबला

एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) ने पिछले चार मैचों में केवल तीन ही गोल किए हैं। टीम ने इस सीजन में अब तक केवल 13 ही गोल किए हैं जोकि लीग में उसका तीसरा सबसे कम है। कोच हबास का मानना है कि हाल के परिणामों के बावजूद उनकी टीम सुधार कर रही है। हालांकि उन्होंने टीम से अपना आक्रमण और ज्यादा तेज करने को कहा है।

हबास ने कहा, 'हम पिछले कुछ मैचों से अपने प्रदर्शन और मौकों में सुधार कर रहे हैं, लेकिन हमें उसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना है। पहले कुछ मैचों और लीग के पहले कुछ राउंड के बाद, टीम ने सिस्टम और विचार को समेकित किया है। अब हमें अपना अटैकिंग को तेज करना होगा।'

दूसरी तरफ, केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) पिछले पांच मैचों से अजेय चल रही है और वह अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है क्योंकि टीम चौथे स्थान पर पहुंचने से केवल चार ही अंक दूर है। दोनों टीम जब इस सीजन के उदघाटन मुकाबले में भिड़ी थी तो एटीकेएमबी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, केरल के कोच किबु विकुना को लगता है कि उस मैच के परिणाम का असर इस मैच पर नहीं पड़ेगा।

और पढ़ें: T10 League: एविन लुईस ने की छक्कों की बरसात, एक ओवर में लगाये 5 छक्के, मारी ताबड़तोड़ 50

विकुना ने कहा,'यह डिफेंस में गलती का सवाल था, न कि वे हमसे बेहतर थे। अब परिस्थितियां अलग हैं। एटीकेएमबी पूर्व चैंपियन है और वे दूसरे स्थान पर हैं। उनके पास शानदार खिलाड़ी और अच्छे कोच हैं। यह हमारे लिए एक मुश्किल चुनौती होगी।'

Story first published: Saturday, January 30, 2021, 18:51 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+