For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं विनेश फोगाट, पदक की उम्मीद बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 2020 के टोक्यो ओलिम्पिक में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 53 किग्रा भारवर्ग के दूसरे राउंड में अमेरिका की सारा हिल्डरब्रैंट को हराकर ओलिम्पिक का टिकट पक्का किया. इसके साथ ही विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी अपनी जगह पक्की कर भारत के पदक जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. विनेश फोगाट ने रेपचेज राउंड के दूसरे मुकाबले में अमेरिका की सारा हिल्डरब्रैंट को 8-2 से हराया. अब कांस्य पदक के लिए विनेश फोगाट का सामना ग्रीक की मारिया पेरवोलरकी के साथ होगा.

और पढ़ें: हार के बावजूद कायम है विनेश फोगाट के पदक जीतने की उम्मीद, मिल सकती है ओलिम्पिक की टिकट, जानें कैसे

इससे पहले रेपचेज राउंड-1 मुकाबले में विनेश फोगाट ने यूक्रेन की यूलिया ब्लाहिन्या को 5-0 से शिकस्त दी। विनेश फोगाट ने लगातार साल 2014 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा उन्होंने 2018 के एशियाई खेलों में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था.

इससे पहले विनेश फोगाट ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी। महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश फोगाट ने पहले मुकाबले में रियो ओलम्पिक की पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को 13-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। मैटसन ने 2016 में रियो में हुए ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। मैच रेफरी ने टेक्निकल सुपरियोरिटी के आधार पर 25 वर्षीय विनेश फोगाट को विजेता घोषित किया था।

और पढ़ें: भारतीय शूटर हीना सिद्धू ने कश्मीर पर किए ट्वीट पर मलाला यूसुफजई को दिया करारा जवाब

विनेश फोगाट भारत के लिए पहले 50 किग्रा वर्ग में मुकाबला करती थी लेकिन अब वह भार वर्ग को बढ़ाते हुए 53 किग्रा भार वर्ग में मुकाबला करती हैं। विनेश फोगाट ने यासर डागु, पोलैंड ओपन और स्पेन ओपन में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं।

Story first published: Wednesday, September 18, 2019, 15:26 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+