MI vs SRH: हवा में उड़कर मनीष पांडे ने पकड़ा इशान किशन का जबरदस्त कैच, वीडियो देख रह जायेंगे हैरान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अब तक एक से बढ़कर मैच देखने को मिल रहे हैं, जहां पर दुबई और अबुधाबी के मैदान पर गेंदबाजों और फील्डर्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है तो वहीं शारजाह के मैदान पर छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है। अन्य मैदान के मुकाबले शारजाह का मैदान काफी छोटा है जिसके चलते यहां पर गेंद फील्डर्स से ज्यादा बाउंड्री के बाहर नजर आती है। इसी बीच रविवार को मुंबई और हैदराबाद की टीमों के बीच शारजाह के ही मैदान पर आईपीएल का 17वां मैच खेला जा रहा है।
और पढ़ें: DC vs KKR: आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली ने कोलकाता को पीटा, 18 रन से हराया
जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि यह स्कोर और भी बड़ा हो सकता था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों और मनीष पांडे के जबरदस्त कैच ने मैच को उनकी ओर झुका दिया और टीम को 208 रनों पर रोक दिया।
और पढ़ें: IPL 2020 पर मंडरा रहा है फिक्सिंग का साया, खिलाड़ी ने की ACU से शिकायत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मनीष पांडे का कैच
पिछले कुछ मैचों में फील्डिंग में कैच छिटकने वाले मनीष पांडे ने आज के मैच में भी एक कैच छोड़ा था लेकिन अगले ही ओवर में वापसी करते हुए मुंबई के लिये टिके हुए बल्लेबाज इशान किशन का जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस कैच को देखकर क्रिकेट एक्सपर्टस भी दंग रह गये और इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए नहीं रुक रहे थे।

मनीष पांडे ने पकड़ा शानदार कैच
मनीष पांडे ने तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के 15वें ओर में मुंबई इंडियंस के लिये शानदार रन बना रहे इशान किशन का कैच पकड़ा। संदीप शर्मा की आखिरी गेंद पर इशान किशन ने लॉन्ग ऑन कि दिशा में सीधा शॉट लगाया जो कि तेजी से बाउंड्री की ओर बढ़ रही थी, लेकिन तभी बाउंड्री लाइन पर खड़े मनीष पांडे ने अपनी दायीं ओर भागते हुए हवा में जबरदस्त डाइव लगाई और एक बेहद शानदार कैच पकड़ा।
उल्लेखनीय है कि पांडे ने इस कैच से पहले मुंबई इंडियंस के ओपनर क्विंटन डिकॉक का कैच छोड़ दिया था, जिसका खामियाजा टीम को डिकॉक के अर्धशतक से चुकाना पड़ा। मनीष पांडे ने अब्दुल समद की गेंद पर कैच छोड़ा था जिसके चलते डिकॉक ने 39 गेंदों में 67 रन ठोक डाले।
|
मुंबई ने 14 छक्के लगा ठोंके 208 रन
गौरतलब है कि आज के मैच में मनीष पांडे ने फील्डिंग के दौरान कुछ मिस फील्डिंह भी हुई। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी के बावजूद आखिरी के 5 ओवर्स में 61 रन जोड़कर निर्धारित 20 ओवर्स में 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। आपको बता दें कि इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 छक्के लगाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications