IND vs ENG: हेडिंग्ले में चारों खाने चित्त हुई विराट सेना, हमीद-बर्न्स ने अर्धशतक ठोंक बनाई बढ़त
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ले के मैदान पर खेला गया जिसका पहला दिन पूरी तरह से इंग्लिश टीम के नाम रहा। हेडिंग्ले के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन सिर्फ टॉस ही भारतीय कप्तान विराट कोहली के पक्ष में रहा जिसमें जीत हासिल करने के बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और महज 40.4 ओवर्स में पूरी भारतीय टीम ऑल आउट हो गई और सिर्फ 78 रन पर सिमट गई।
वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोये सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स और हासिब हमीद के दम पर 120 रन बना लिये हैं। हासिब हमीद ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया और 2016 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी के लिये एक शतकीय साझेदारी खड़ी की।
और पढ़ें: Asian बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची मुस्कान, भारत ने पक्के किये 29 मेडल
इंग्लैंड की टीम के लिये सीरीज में अब तक उसकी बल्लेबाजी मुश्किलें खड़ी कर रही थी लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन पहले पूरी तरह से इंग्लिश गेंदबाजों के नाम रहा और बाद में अपने बल्लेबाजों के दम पर उसने भारत के खिलाफ बिना कोई विकेट खोये 42 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
हासिब हामिद ने पिछले टेस्ट मैच में करीब 5 साल बाद इंग्लैंड के लिये वापसी की थी लेकिन उस दौरान बल्ला ज्यादा चला नहीं था लेकिन इस मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। हासिब ने इससे पहले भारत के खिलाफ ही 2016 में अपना डेब्यू किया था जहां पर उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था लेकिन उस दौरे पर उंगली में फ्रैक्चर आने की वजह से टीम से बाहर हो गये थे।
वहीं पर दूसरे छोर पर खड़े रॉरी बर्न्स ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक लगाया। दिन का खेल खत्म होने पर रॉरी बर्न्स (54) और हासिब हमीद (54) ने 42 ओवर खेलकर 120 रनों की नाबाद साझेदारी कर ली है और भारत के खिलाफ 42 रनों की बढ़त हासिल कर चुके हैं।
इससे पहले इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटर्न ने 3-3 विकेट हासिल कर भारतीय टीम की कमर तोड़ी तो वहीं पर सैम कर्रन और ऑली रॉबिन्सन ने 2-2 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications