AUSW vs INDW: ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में छायी स्मृति मंधाना, ड्रॉ पर खत्म हुआ पहला डे-नाइट मैच
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलने पहुंची है जिसके तहत मिताली राज की कप्तानी वाली टीम ने पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली, जहां पर उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम क्वीन्सलैंड के मैदान पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरी, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि मैच के पहले दो दिन बारिश का खलल होने के चलते इस मैच का नतीजा नहीं आ सका और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। उल्लेखनीय है कि महिलाओं के लिये टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 4 दिन का ही खेल होता है।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि भारत की सलामी बैटर स्मृति मंधाना ने शैफाली वर्मा के साथ जबरदस्त शुरुआत देते हुए अपना शतक पूरा किया और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सिर्फ एक विकेट खोकर 132 रन जोड़ डाले। वहीं दूसरे दिन भी मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 127 रनों की पारी खेली। मंधाना के आउट होने के बाद दीप्ती शर्मा (66), पूनम राउत (36), मिताली राज (31) और तान्या भाटिया (22) ने अहम पारियां खेलकर 377 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
मिताली राज ने 8 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और 241 रन के स्कोर अपने 9 विकेट खो दिये। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिये एश्ले गार्डनर (51) और मैग लैनिंग (68) ने अहम पारियां खेली लेकिन भारत के मुकाबले ज्यादा स्कोर नहीं बना सके। कप्तान लैनिंग ने चौथा दिन करीब देखकर 241 रन के स्कोर पर पारी को घोषित कर दिया। जवाब में भारतीय टीम ने 37 ओवर्स में 135 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने 272 रनों का लक्ष्य रखा।
चौथे दिन का खेल समाप्त होने में अभी भी 34 ओवर्स बाकी थे, जवाब में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी ही वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि 15 ओवर्स के खेल के बाद कप्तान मैग लेनिंग ने मिताली राज से बात की और मैच को ड्रॉ करने के लिये पूछा जवाब में भारतीय कप्तान ने खिलाड़ियों से बातकर पारी को समाप्त करने का फैसला किया और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
और पढ़ें: 'ऐसी बल्लेबाजी देख तो डिविलियर्स भी कहते वाह', जडेजा की बैटिंग के फैन हुए आशीष नेहरा
आपको बता दें कि स्मृति मंधाना को उनकी शतकीय पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 6-4 से आगे है और टी20 सीरीज के साथ भारतीय महिला टीम के पास वापसी करना का मौका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications