Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम ने दी विराट-अनुष्का को सलाह, बताया कैसे बनें अच्छे पैरेंटस

नई दिल्ली। मौजूदा समय में दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के जीवन में जल्द ही एक नया सदस्य जुड़ने वाला है और अगले साल जनवरी में वो पिता बनने वाले हैं। पिता बनने के बारे में बात करते हुए हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह अपने खेल और पिता की जिम्मेदारियों में बैलेंस बनाने के लिये भारत की बॉक्सिंग क्वीन और 6 बार की विश्व चैम्पियन दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम के रास्ते पर चलना चाहते हैं।

विराट कोहली ने कहा कि वह 4 बच्चों की मां और स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम के रास्ते पर चलना चाहते हैं। जिस तरह से उन्होंने अपने बच्चों के प्रति जिम्मेदारी को संभालते हुये उन्होंने देश का नाम रोशन किया वह किसी भी खिलाड़ी के लिये प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

और पढ़ें: T20: शादाब खान ने आजम की छाती पर मारा मुक्का, फिर जड़ दिये 8 छक्के, ठोंके 88 रन

इंस्टाग्राम पर इस दिग्गज महिला मुक्केबाज के साथ बात करते हुए कोहली ने कहा,'मुझे नहीं लगता कि किसी भी खिलाड़ी के लिये उसके व्यस्त प्रोफेशनल करियर और पैरेंटस बनने के बीच बैलेंस बनाने को लेकर आपसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता। आपने पहले खिलाड़ी के रूप में नाम कमाया और फिर मां का रोल अदा किया। उसके बाद खेल को लेकर प्रैक्टिस इतनी ज्यादा चैम्पियनशिप में भाग लेना इन सबको लेकर बैलेंस कैसे बनाया।'

गौरतलब है कि इससे पहले मैरी कॉम ने विराट कोहली को उनके पिता बनने को लेकर अपनी शुभकामनायें दी। वहीं इसके जवाब में मैरा कॉम ने कहा कि उनके लिये यह बिना परिवार की मदद के मुमकिन नहीं था।

उन्होंने कहा, 'मेरे लिये शादी के बाद मेरे पति मेरा सबसे मजबूत पक्ष रहे हैं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ निभाया और मुझे सबसे अधिक सहयोग दिया। मैं जो चाहती हूं उन्होंने हर उस चीज का ख्याल रखा, वह आदर्श पति और पिता हैं। उनके अलावा मेरे बच्चों ने भी मेरा जमकर साथ दिया है।'

और पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ तुषार देशपांडे ने किया ड्रीम डेब्यू, जीत में निभाया अहम रोल

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैरी कॉम के जवाब को सुनकर कहा कि वो भी आने वाले समय में उन्हीं के नक्शे कदम पर चलना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, 'आप न सिर्फ देश की महिलाओं के लिये बल्कि हम सभी के लिये एक आदर्श हैं। आपने हर कठिन परिस्थितियों से लड़कर अपने खेल को जारी रखा और देश के लिये इतना कुछ हासिल किया। आप खुद की राह बनाते हुए हमेशा आगे बढ़ती रही। आप हर किसी के लिये प्रेरणा का स्त्रोत बनी हैं। मैं असल में आपसे यह सवाल पूछकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम पैरेंट्स बनने वाले हैं और आपके बताये रास्ते पर आगे बढ़ते हुए खुद को देख रहे हैं।'

आपको बता दें कि विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी की थी और अगस्त के महीने में दोनों ने अपने फैन्स को अपने पैरेंटस बनने की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 3:34 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+