नये नियमों के साथ न्यूजीलैंड में लौट रहा है प्रोफेशनल क्रिकेट, जानें कब से होगा शुरू
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले कुछ महीनों में खेल जगत को काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते लगभग 4 महीनोें तक कहीं भी क्रिकेट का आयोजन नहीं हो पा रहा था। हालांकि 4 महीने के लॉकडाउन के बाद इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। इस बीच भारतीय क्रिकेट ने भी आईपीएल के साथ वापसी की है, हालांकि यह टूर्नामेंट भारत के बजाय यूएई में खेला जा रहा है।
इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भी घरेलू क्रिकेट की वापसी करने का फैसला किया है और इसके लिये उसने नये नियम भी बनाये हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट की वापसी का ऐलान करते हुए कहा कि 19 अक्टूबर से फर्स्ट क्लास चैम्पियनशिप के साथ देश में क्रिकेट की वापसी होगी। इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिये बनाये गये सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा।
और पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने तोड़ा सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड, गंभीर को भी छोड़ा पीछे
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के 6 खिलाड़ी इस समय यूएई में आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं, उनके अलावा बोर्ड से अनुबंधित सभी खिलाड़ी कीवी बोर्ड के प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट के लिये अपनी घरेलू टीमों से जुड़ेंगे और खेलेंगे। कीवी बोर्ड का यह घरेलू टूर्नामेंट ईडन पार्क आउटर ओवल, सेडन पार्क और बेसिन रिजर्व पर खेला जायेगा।
बोर्ड ने 8 दौर की फर्स्ट क्लास चैम्पियनशिप और न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीमों (महिला एवं पुरुष) के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष रिचर्ड ब्रूवेर ने इस बात की भी पुष्टि की कि उसकी टीम कोरोना वायरस संबंधी आईसीसी के ज्यादातर नियमों को लागू करेगी।
और पढ़ें: IPL 2020: यशस्वी जायसवाल को ट्रोल करने पर भड़के आकाश चोपड़ा
उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि घरेलू क्रिकेट में गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं होगा। अंपायर खिलाड़ियों की कैप या चश्मे आदि नहीं पकड़ेंगे। इस टूर्नामेंट के पहले 4 दौर क्रिसमस से पहले खेले जायेंगे।'
आपको बता दें न्यूजीलैंड की सरकार ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के घरेलू दौरे को भी मंजूरी दी है। हालांकि ये टीमें कब न्यूजीलैंड जाएंगी, इसके बारे में अबतक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
