IPL 2020: आरसीबी को मिली हार की हैट्रिक, हैदराबाद ने 5 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 52 मैच पूरे हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। लीग स्टेज पर अभी सिर्फ 4 मैच होने बाकी हैं लेकिन अभी तक 6 टीमें प्लेऑफ की 3 जगहों के लिये लड़ाई करती नजर आ रही है। शारजाह के मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को महज 14.1 ओवर में 5 विकेट से हराकर लीग की अपनी छठी जीत हासिल की है। वहीं आरसीबी की टीम के लिये दिल्ली के खिलाफ खेला जानें वाला लीग का आखिरी मैच प्री क्वार्टर फाइनल बन गया है जहां पर जो भी टीम मैच जीतेगी वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जायेगी जबकि दूसरी टीम के भाग्य का फैसला नेट रन रेट पर होगा।
और पढ़ें: IPL 2020: प्लेऑफ के लिये दिल्ली की राह हुई मुश्किल, लीग से हो सकते हैं बाहर
शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और संदीप शर्मा, जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को महज 120 रनों पर सीमित कर दिया।
आरसीबी के लिये जोश फिलिप ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली जबकि एबी डिविलियर्स ने 24 रनों की पारी खेली। वहीं रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डेविड वॉर्नर महज 8 रन के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर का शिकार हुए। हालांकि यहां से ऋद्धिमान साहा (39) और मनीष पांडे (26) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 50 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
आरसीबी की टीम के लिये युजवेंद्र चहल ने दोनों खिलाड़ियों को आउट किया और अपनी टीम की वापसी कराई। वहीं उडाना ने केन विलियमसन और नवदीप सैनी ने अभिषेक शर्मा को आउट किया। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिये जेसन होल्डर ने 10 गेंद में 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications