लक्ष्मीपति बालाजी ने बताया क्या चीज बनाती है धोनी को दूसरों से अलग
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बालाजी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही उनके करियर को लेकर कई बार सवाल उठाया गया है लेकिन उसके बावजूद भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की खासियत सबसे अलग बने में है।
और पढ़ें: इरफान पठान ने चुनी बेस्ट फेयरवेल टीम, चाहते हैं कोहली की टीम से मैच
उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी ने आजादी की 73वींं सालगिरह के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और इसी को लेकर इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने बताया कि संन्यास के बाद धोनी सीधा उनके पास गए थे और कुछ बातों पर चर्चा की।
और पढ़ें: IPL 2020: डिविलियर्स, स्टेन समेत UAE पहुंचे RCB के अफ्रीकी खिलाड़ी, कहा- टीम से मिलने को बेताब

प्रैक्टिस के बाद सीधा मेरे पास आये धोनी
बालाजी ने स्टार स्पोर्ट 1 के तमिल क्रिकेट कार्यक्रम में बात करते हुए कहा,'प्रैक्टिस खत्म होने के बाद, मैं सामान्य रूप से धोनी से विकेट, अभ्यास और खेलने की स्थिति के बारे में बहुत बात करता हूं। उस दिन, मैंने अभ्यास समाप्त किया और मैं अंदर गया। मुझे एहसास नहीं था कि वह पहले ही शाम 7:29 बजे अपने संन्यास की घोषणा कर चुके थे।'
उन्होंने आगे बताया कि अपना संदेश पोस्ट करने के बाद धोनी हमेशा की तरह मेरे पास आये और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने मैदानकर्मियों को पिच पर अतिरिक्त पानी देने के लिए कहा है। मैंने कहा ठीक है। उस समय मुझे कुछ भी एहसास नहीं था।

धोनी जैसा कोई नहीं है
उल्लेखनीय है कि धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए यूएई रवाना होने से पहले यहां एक छोटा शिविर लगाया था। धोनी के संन्यास के बाद बालाजी ने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत बड़ा क्षण था। लेकिन जिस तरह वह आगे बढ़े वह आपके लिए धोनी है।
उन्होंने कहा, 'मुझे बाद में एहसास हुआ कि उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। मुझे उस पल को समझने में कुछ समय लगा। धोनी की विशिष्टता इसी में है कि वह दूसरों से काफी अलग रहे। स्थिति चाहे जैसी भी रहे वह कभी नहीं रुकेंगे, वह अपने ही अंदाज में आगे बढ़ते हैं। बालाजी ने कहा कि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने दुनिया भर के कप्तानों के बीच नेतृत्व की धारणा को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे मुताबिक साल 2000 के बाद धोनी जैसा कोई नहीं है, जिसने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट पर बहुत व्यापक प्रभाव डाला है।'

धोनी के पास है अलग नेतृत्व क्षमता
बालाजी ने कहा कि धोनी की नेतृत्व और बल्लेबाजी की शैली बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा कि अब भी अगर आखिरी ओवर में जीतने के लिए 20 से अधिक रन चाहिए होंगे और अगर मुझे किसी को चुनना होगा, तो वह हमेशा धोनी ही होंगे। खेल पर उनका ऐसा व्यापक प्रभाव है। बालाजी ने कहा कि उनका नेतृत्व और उनकी बल्लेबाजी शैली बिल्कुल अलग है। उनके नेतृत्व ने सभी कप्तानों के बीच नेतृत्व की धारणा को बदल दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
