IPL 2020: युजवेंद्र चहल ने बताया कैसे मंगेतर धनश्री से हुई मुलाकात, सुनाई अपनी लव स्टोरी
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले काफी महीनों से खेल जगत पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ था। इस दौरान आम आदमी समेत कई खिलाड़ियों को लॉकडाउन में समय बिताना पड़ा था, जिसके चलते यह खिलाड़ी मैदान से लगभग 4-5 महीने दूर रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है , हालांकि यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन के जरिये न सिर्फ भारतीय खिलाड़ी बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों को मैदान पर वापसी करने का मौका मिला है। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलने वाले युजवेंद्र चहल भी इसी के साथ मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: कोरोना से ठीक होकर मैदान पर लौटे दीपक चाहर, CSK ने शेयर किया वीडियो
आईपीएल के पिछले सीजन में सबसे आरसीबी के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल ने इस सीजन की शुरुआत से पहले मशहूर कॉरियोग्राफर, मॉडल और डॉक्टर धनश्री वर्मा के साथ सगाई करके अपने फैन्स को सरप्राइज किया था। हालांकि फैन्स में अब भी इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर रहने वाले चहल के प्यार की शुरुआत कैसे हुई, हालांकि अब चहल ने खुद ही इस लीग की शुरुआत से पहले इसका जवाब दे दिया है।
और पढ़ें: IPL 2020: रोहित शर्मा ने मारा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम पार कर चलती बस में गिरी गेंद, देखें Video

चहल ने बताया कहां हुई थी पहली मुलाकात
युजवेंद्र चहल ने लॉकडाउन के दौरान हुई अपनी इस लवस्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह धनश्री वर्मा से पहली बार एक डांस क्लास के दौरान मिले थे, जहां पर वो डांस क्लासेज लेने के लिये पहुंचे थे।
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए चहल ने कहा,'लॉकडाउन के दौरान जो इकलौती चीज मेरे लिये सकारात्मक हुई वह धनश्री से मुलाकात और फिर हमारा रोका है। लॉकडाउन के दौरान समय बिताने के लिये मैं डांस सीखने के लिये गया था, जहां पर मेरी मुलाकात धनश्री से हुई, वह कॉरियोग्राफर हैं और वहां पर डांस सिखाती हैं।'

ब्रेक के बाद गेंदबाजी की तो भूल गया रन अप
इस दौरान चहल ने कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी करने और पहली बार गेंदबाजी को लेकर भी बात की और बताया कि यह उनके लिये कितना अजीब अनुभव था।
उन्होंने कहा,'इतने लंबे समय के बाद जब मैंने पहली बार गेंद फेंकी तो काफी अजीब सा महसूस हुआ। मैंने करीब 4-5 ओवर गेंदबाजी की लेकिन इस दौरान तक मैं अपना रन-अप भूल चुका था। लगातार एक ख्याल आ रहा था कि मैं कुछ तो भूल रहा हूं। हालांकि सौभाग्य से मेरे लिये चीजें उतनी खराब नहीं गई और जल्द ही मैंने इस पर काबू पा लिया।'

खुद की बॉलिंग पर होने लगा था शक
युजवेंद्र चहल ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा,' बेशक करीब 4 महीने के बाद गेंदबाजी करने के चलते मुझे खुद की बॉलिंग पर संशय था। पहले अगर आप चोटिल होते थे तो आप कम से कम मैदान पर जा सकते थे, लेकिन इस बार आप 4 महीने के गैप के बाद मैदान पर लौटे हो। मैं यह सोच रहा था कि गेंदबाजी करने के बाद मेरा शरीर कैसे रिस्पॉन्स करेगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
