Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

योगश्वर दत्त की हुई सगाई, जनवरी में बजेगी शादी की शहनाई

सोनीपत। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त जनवरी में शादी करने जा रहे हैं। वह सोनीपत की शीतल से शादी रचाएंगे। शीतल बीए की स्टूडेंट हैं। लंदन ओलंपिक की 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त की मां ने यह रिश्ता रियो ओलंपिक से पहले ही तय कर लिया था। योगेश्वर दत्त और शीतल की सगाई हो चुकी है।

पढ़ें : योगेश्वर दत्त ने दिखाई इंसानियत

गोल्ड में बदल सकता है मेडल

योगेश्वर दत्त इन दिनों शादी के अलावा अपने पदक को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, एंटी डोपिंग एजेंसी वाडा ने लंदन ओलंपिक सैंपल की जांच में योगेश्वर के खिलाफ रजत पदक जीतने वाले बेसिक कुदुखोव को डोपिंग का शिकार पाया था। इसके बाद योगश्वर दत्त का पदक कांस्य से रजत में बदलने की घोषणा की थी।

पढ़ें : शोभा डे ने ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को लेकर साधा निशाना

योगेश्वर दत्त ने दिखाई दरियादिली

हालांकि, योगेश्वर दत्त ने इस मामले पर ट्वीट के जरिए रजत पदक कुदुखोव के परिजनों के पास ही रहने देने की बात कही थी। हालांकि, अभी उनका पदक स्वर्ण में भी बदल सकता है क्योंकि स्वर्ण पदक जीतने वाला खिलाड़ी भी डोपिंग का शिकार पाया गया था।

पढ़ें :

योगेश्वर को स्वर्ण पदक तभी मिलेगा जबकि उनके सैंपल की जांच में उन्हें डोपिंग का शिकार नहीं पाया जाएगा।

रियो ओलंपिक 2016 में किया निराश

योगेश्वर दत्त इस बार रियो ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीत पाए थे। वह इस बार पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+