जो रूट के फैन बन गये हैं वीवीएस लक्ष्मण, लॉर्डस में शतक के बाद की जमकर तारीफ
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें इंग्लिश कप्तान जो रूट की नाबाद 180 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 27 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। लॉर्डस में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश कप्तान ने अपने टेस्ट करियर का 22वां टेस्ट शतक लगाकर अपनी टीम को संभालने का काम किया जिसके बाद दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: 'बक-बक-बक, बुढ़ापे में सिर्फ यही हो पाता है', लॉर्डस के मैदान पर एंडरसन से भिड़े कप्तान विराट कोहली

अब इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी शुमार हो गया है। भारतीय टीम के इस पूर्व बल्लेबाज ने जो रूट की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है और कहा कि दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर अपना बेस्ट निकाल कर दिया है।
और पढ़ें: एनालिस्ट से मांगी थी पिछले 5 सालों में आउट होने की वजह, अब लगा रहे हैं लगातार शतक

शुद्ध बल्लेबाज की तरह खेले जो रूट
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा,' जो रूट ने एक शुद्ध टेस्ट बल्लेबाज की तरह पारी खेली और असली टेस्ट शतक लगाया। हमने उनसे कुछ इसी तरह की पारी नॉटिंघम टेस्ट के दौरान भी देखी थी। मुझे लगता है कि वो खुद को मिली जिम्मेदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। कप्तान जो रूट के चलते बल्लेबाज जो रूट बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन पर मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी ने उनके अंदर का बेस्ट बाहर निकालने में मदद की है।'

अपने प्रदर्शन से किया आलोचकों का मुंह बंद
वीवीएस लक्ष्मण ने आगे बात करते हुए कहा कि सीरीज से पहले काफी सारी बातें हो रही थी कि क्या जो रूट निरंतरता के साथ बल्लेबाजी कर सकते हैं। क्या वो अपने अर्धशतक को बड़े शतक में तब्दील कर सकते हैं। सीरीज से पहले इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी लाइन अप को लेकर काफी बात हो रही थी।
उन्होंने कहा,'आलोचकों का मुंह बंद कराने का सबसे अच्छा तरीका प्रदर्शन कर के देना है और जब सबसे ज्यादा टीम को जरूरत हो उस वक्त प्रदर्शन करना सबसे ज्यादा मायने रखता है। जो रूट ने नॉटिंघम और लॉर्डस के मैदान पर यही कर के दिखाया है।'

दुनिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं जो रूट
वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि 30 वर्षीय जो रूट दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार है और वहां पर काबिज हैं जहां पर दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी को काबिज होना चाहिये।
उन्होंने कहा,' वह खेल के सबसे महान खिलाड़ियों के साथ टॉप पर हैं। मुझे हमेशा लगता था कि जो रूट, विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम दुनिया के 5 बेस्ट बल्लेबाज हैं जो कि इस प्रारूप के सर्वोच्च स्तर पर काबिज हैं। इन लोगों की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी बल्लेबाज युवाओं के आदर्श हैं और जिम्मेदारी लेते हुए चुनौतियां का सामना करते हैं। स्मिथ को छोड़कर सभी खिलाड़ी अपनी टीम के कप्तान भी हैं और उसी वक्त अपनी टीम के प्रमुख बल्लेबाज भी हैं। हम सभी जानते हैं कि एक प्रमुख बल्लेबाज पर किस तरह की जिम्मेदारी होती है। उस तरह की अपेक्षाओं को पूरा कर पाना आसान नहीं होता है। यह पांचो खिलाड़ी जब भी रन बनाते हैं तो विपक्षी पर दबदबा बनाते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
