रियो ओलम्पिक (तैराकी) : सजन, शिवानी की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
रियो डी जनेरियो। क्वॉलीफिकेशन हीट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रियो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा से भी भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। भारतीय खेल प्रेमियों के लिहाज से रियो ओलंपिक का तीसरा दिन भी निराशजनक ही रहा। 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता से सजन प्रकाश और 200 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता से शिवानी कटारिया क्वॉलीफिकेशन रांउड में हारकर बाहर हो गए। Rio Olympics Hockey : जर्मनी के हाथों 2-1 से हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, आखिरी तीन सेकंड पड़े भारी
यह भी पढ़े:
सजन प्रकाश 29 प्रतिभागियों में से 28वें पर रहे तो वहीं शिवानी 43 प्रतिभागियों में से 41वें पर रहे। शिवानी ने 2 मिनट 9.3. सेकंड का समय निकाला जो कि टॉप पोजीशन पाने वाली कैथलीन लेडेकी से 14.29 सेकंड पीछे था। वहीं सजन एक मिनट 59.37 सेकंड का समय निकालने में सफल हो सके। इसमें टॉप हंगरी के टॉमस केंडेरसी ने 4.67 सेकंड की बढ़त के साथ किया।
आपको बता दें कि रियो ओलंपिक में तैराकी में भारत ये यही दो खिलाड़ी थे। इनके बाहर होने के साथ ही भाारत की तैराकी में पदक की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। शिवानी का शुरुआती हीट में तो बेहतरीन प्रदर्शन रहा लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख सकीं। जबकि सजन तो शुरुआत से ही बेहतर नहीं कर सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

