रियो 2016 : शूटिंग में जीतू राय पदक जीतने में रहे असफल, आठवें स्थान के साथ ओलिंपिक से हुए बाहर
रियो डी जेनेरियो। रियो ओलिंपिक में फाइनल के लिए क्वॉलीफाई करने के साथ ही जीतू राय से पदक की आस लग गई थी लेकिन आखिरकार 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष प्रतियोगिता में भी भारत के हाथ निराशा ही लगी है। जीतू शुरुआत से ही लय बनाने में नाकाम रहे जीतू 8वें स्थान पर रहकर ओलिंपिक से बाहर हो गए। रियो ओलंपिक में साइकलिंग ट्रैक के पास हुआ धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
फाइनल मुकाबले में जीतू शुरुआत में ही काफी पीछे हो गए थे और फिर मैच में दोबारा वापसी कर ही नहीं सके। कुल मिलाकर देखा जाए तो निशानेबाज़ी के लिहाज़ से भारत के लिए पूरा दिन ही अच्छा नहीं रहा। रियो ओलिंपिक 2016 : भारतीय हॉकी पुरुष टीम का शानदार आगाज़, आयरलैंड को 3-2 से हराया
इससे पहले गुरुप्रीत सिंह पुरुष 10मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना पाए। वहीं भारतीय महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और आयोनिका पाल ने भी 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पार्धा में निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसमें चीन की ली ड्यू क्वॉलीफिकेशन में 420.7 अंक के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रहीं।
फाइनल मुकाबले में जीतू का स्कोर 28.9, 30.0 और 19.8 (कुल -78.7) रहा। इसके साथ ही वह 8वें स्थान पर रहे। जबकि क्वॉलीफाइंग राउंड की बात करें तो उनका स्कोर था 580।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
