For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राफेल नडाल ने रचा इतिहास, जकोविच को हराकर जीता 20वां ग्रैंडस्लैम

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और किंग ऑफ क्ले कोर्ट के नाम से मशहूर राफेल नडाल के बीच रविवार को फ्रैंच ओपन का ऐतिहासिक फाइनल खेला गया। फ्रेंच ओपन के इस फाइनल मैच में स्पेन के दिग्गज टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाये रखा और सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच को मात देते हुए अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता। राफेल नडाल ने इस मैच में साफ कर दिया कि आखिरकार उन्हें किस कारण से क्ले ऑफ कोर्ट का बादशाह कहा जाता है।

राफेल नडाल ने दुनिया के नंबर 1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को के खिलाफ पहले 3 सेट में दबदबा बना कर रखा और अपने करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। नडाल ने जोकोविच को एकतरफा अंदाज में 6-0, 6-2, 7-5 से हराया।

और पढ़ें: IPL 2020: धोनी के आलोचकों पर भड़के सैयद किरमानी, कहा- सोच पर आता है तरस

फ्रेंच ओपन के फाइनल मैच के पहले सेट में जोकोविच अपना खाता भी नहीं खोल पाये और दूसरे सेट में भी 2 प्वाइंटस ही हासिल कर सके। हालांकि जोकोविच ने तीसरे सेट में वापसी जरूर की लेकिन नडाल के सामने उनकी एक न चली और 2 घंटे 41 मिनट तक चले इस मुकाबले में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को इस साल की पहली हार का मजा चखाते हुए इतिहास रचा और रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

और पढ़ें: DC vs MI: अबुधाबी में जारी है मुंबई का दबदबा, दिल्ली को 6 विकेट से हराया

गौरतलब है कि जोकोविच को इससे पहले भी यूएस ओपन में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस मैच में जोकोविच ने लाइन जज को गेंद मारी थी जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इसके चलते जोकोविच अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 0:07 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+