रियो ओलंपिक 2016 ओपनिंग सेरेमनी ओवरव्यू : जानिए उद्घाटन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां
ब्राज़ील की राजधानी रियो 31वें ओलंपिक की भव्य मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। 2016 के आेलंपिक खेल इस बार 5 से 21 अगस्त तक ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होंगे। रियो ओलंपिक में 206 देशों के 10,500 एथलीट्स अपने हुनर का लोहा मनवाने को तैयार हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून भी रियो पहुंच चुके हैं। रियो ओलम्पिक 2016 टाइम टेबलः जानिए भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों की तारीख और समय की पूरी जानकारी
ओलंपिक खेलों की शुरुआत से ही इनॉगरेशन और समापन समारोह को खेलों के हिस्सा ही माना जाता रहा है। इन दोनों की भव्यता का अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसमें पार्टिसिपेट करने वाले सभी देश अपनी ताकत, क्षमता और संस्कृति की मिसाल पेश करते हैं। इस वक्त रियो दुनिया का सबसे व्यस्त शहर होगा क्योंकि दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी और पर्यटकों का शहर में जमावड़ा लगा होगा। रियो ने भी ओपनिंग सेरेमनी के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। रियो ओलम्पिक्स 2016 : इस बार भारत के दोगुने पदक जीतने की उम्मीद में अहम हो सकते हैं ये सरकारी कदम
उद्घाटन समारोह से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वनइंडिया आपको उद्घाटन की तैयारियों से जुड़ी 10 दिलचस्प और महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहा है :
- रियो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी शहर के मैराकना स्टेडियम में होगी। यहीं 2014 में फीफा विश्वकप का फाइनल मैच भी खेला गया था। वहां 78 हज़ार खेल प्रेमी ब्राज़ील की परंपरा और संस्कृति की झलकियां देख सकेंगे। इसे दुनियाभर में करोड़ों फैन्स अपने टेलीविज़न सेट्स पर भी देख सकेंगे।
- इस साल ब्राज़ीली सुपरस्टार जिसेल बुंचेन को इस समारोह की जान बताया जा रहा है।
- लंदन ओलंपिक की तुलना में इस बार सादगी ज्यादा होगी। पूरा ज़ोर पारंपरिक तरीकों से उद्धाटन पर होगा। इसके लिए चार बार आॅस्कर के लिए नामित हो चुके फिल्म निर्देशक फर्नांडो मेइरेलिस और प्रॉड्यूसर डैनिएला थॉमस को दी गई है।
- रियो ओलंपिक 2016 का उद्घाटन भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। भारत और ब्राजील के बीच साढ़े 8 घंटे का अंतर है। भारतीय स्टैंडर्ड टाइम (आईएसटी) ब्राजील से साढ़े 8 घंटे आगे है।
- ओपनिंग सेरेमनी में टीम परेड के लिए सबसे पहले ग्रीस की टीम आएगी। जबकि भारत का नंबर 35वां होगा। भारत की ओर से इस उद्घाटन समारोह में कुल 95 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। 207 देशों की टीमों में एक टीम रिफ्यूजी ओलंपिक एथलीट (आरओए) की भी शामिल है।
- रियो ओलंपिक उद्घाटन समारोह 2016 में भारत की तरफ से ओलंपिक के इकलौते स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा राष्ट्रध्वज लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।
- इसके उद्घाटन समारोह का आप हिंदी और अंग्रेज़ी में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट पर देख सकते हैं। इसे हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा। रियो ओलम्पिक्स 2016 : जानिए 8 ऐसी रोचक बातें जिनसे आप अबतक हैं अनजान
- रियो ओलंपिक की मेजबानी कर रहे ब्राज़ील की टीम ओपनिंग सेरेमनी की टीम परेड में सबसे आखिरी में हिस्सा लेगी। उनकी तरफ से ओलंपिक मशाल दिग्गज़ फुटबॉलर पेले प्रज्ज्वलित करेंगे।
- ऐसा माना जा रहा है कि ओपनिंग सेरेमनी को दुनियाभर से तकरीबन 900 मिलियन दर्शक लाइव देखेंगे। इसमें 100 मुल्कों के मुखिया शामिल हो सकते हैं।
- लंदन ओलंपिक के मुकाबले रियो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में बेहद कम खर्चा किया जाएगा। यहां लंदन ओलंपिक के कुल बजट का महज़ 12 फीसदी और बीजिंग ओलंपिक का 5 फीसदी ही खर्च होगा।
भारतीय दल की रियो ओलंपिक 2016 में स्थिति :
- इस बार भारत की तरफ से इन ओलंपिक गेम्स में कुल 122 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
- ये लोग कुल 14 खेलों में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे
- रियो ओलंपिक उद्घाटन समारोह 2016 में भारतीय पुरुष सदस्य फॉर्मल ड्रेस पहनेंगे
- जबकि महिला एथलीट साड़ी पहनकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

