For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics के लिये सुमित नागल ने किया क्वालिफाई, जगह बनाने को लेकर जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस के स्टार खिलाड़ी सुमित नागल ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालिफाई कर लिया है और 23 जुलाई से खेले जाने वाले खेलों के इस महाकुंभ में टीम का हिस्सा बनेंगे। सुमित नागल को टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से महज 7 दिन पहले ही टिकट मिला है। नागल को यह सीट टोक्यो ओलंपिक के टेनिस मेन्स सिंगल्स में खिलाड़ियों के नाम वापस लेने की वजह से मिला है। सुमित नागल ने टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने के बाद कहा कि मैच शुुरू होने से कुछ वक्त पहले भारत के लिये ओलंपिक खेलों में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना सपने के सच होने जैसा है और इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बात करते हुए ऑल इंडिया टेनिस एसोशिएशन सचिव जनरल अनिल धूपर ने सुमित नागल के विड्रॉल्स के दम पर क्वालिफाई कर लिया है।

और पढ़ें: T20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले गौतम गंभीर, बताया कौन से 2 खिलाड़ी निभायेंगे अहम रोल

उन्होंने कहा,'जी हां, उन्होंने क्वालिफाई कर लिया लेकिन हमें अभी कई चीजों पर गौर करना है। विड्रॉल्स के चलते सुमित नागल टोक्यो ओलंपिक में खेल सकते हैं, इसको लेकर हमें मेल मिली है अब हमें इस बारे में सुमित से बात करनी है। हम पहले से प्रक्रिया में है, हम उनसे इस बारे में बात करेंगे क्योंकि नोटिस काफी कम समय का है लेकिन हम उनकी सहूलियत के हिसाब से ही काम करेंगे। हमने इससे संबंधित टीम को जानकारी दे दी है।'

वहीं पर ओलंपिक में क्वालिफाई करने के बाद सुमित नागल ने कहा कि वो अभी क्या महसूस कर रहे हैं, उसको लेकर शब्दों में बयां नहीं कर सकते। सभी के समर्थन और इच्छाओं का धन्यवाद। टोक्यो ओलंपिक में खेलना और क्वालिफाई करना बेहद खास अहसास है।'

और पढ़ें: अगर 2022 में जीतना है विश्वकप तो टीम में करना होगा बदलाव, कोच रमेश पवार ने गिनाई भारतीय टीम की खामियां

गौरतलब है कि एटीपी रैंकिंग में नागल इस समय 154वें स्थान पर हैं। नागल ने 24 अगस्त 2020 को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिग हासिल करते हुए 122वां स्थान हासिल किया था, जिसमें उन्होंने सीजीई चैलेंजर के क्वालिफायर में जगह बनाने का काम किया। वह 29 जुलाई 2019 को टॉप 200 की लिस्ट में शामिल हुए थे हैम्बर्ग में क्वालिफाई करने के बाद जूनियर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।

आपको बता दें कि नगाल ने 2017 की एटीपी चैलेंजर टूर में बैंगलोर और 2019 के ब्यूनोस एयरस का खिताब हासिल किया था। अगर नागल टोक्यो पहुंचने में कामयाब हो जाते हैं तो भारतीय टेनिस दल के दो खिलाड़ी ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करते नजर आयेंगे। इससे पहले सानिया मिर्जा और अंकिता रैना ने भारत की ओर से महिला डबल्स के लिये क्वालिफाई किया था। सानिया मिर्जा ओलंपिक्स में चौथी बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला खिलाड़ी बन जायेंगी।

Story first published: Friday, July 16, 2021, 20:34 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+