For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फ्रेंच ओपन के बाद नाओमी ओसाका ने बर्लिन टूर्नामेंट से वापस लिया नाम, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। फ्रेंच ओपन 2021 में खेलते हुए अचानक टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद टेनिस जगत की दिग्गज खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अबनअगले हफ्ते से बर्लिन में शुरू होने वाले WTA ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट से भी हटने का फैसला कर लिया है। बर्लिन टूर्नामेंट के आयोजकों ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि अब तक 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी 23 वर्षीय नाओमा ओसाका उस वक्त चर्चा में आई जब फ्रेंच ओपन के पहले दौर में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस अटैंड करने से इंकार कर दिया। इसके चलते ओसका पर 15 हजार यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया गया था और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई थी।

आयोजकों ने नाओमी ओसाका को मीडिया कमिटमेंटस के बारे में जानकारी देते हुए टूर्नामेंट से बाहर करने की चेतावनी भी दी, जिसको लेकर जापान की इस दिग्गज टेनिस स्टार ने मानसिक हेल्थ का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया। फ्रेंच ओपन के बाद यह दूसरा टूर्नामेंट है जिससे ओसाका ने नाम वापस लेने का ऐलान किया है।

और पढ़ें: सामने आया IPL 2021 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल, जानें कब खेला जायेगा फाइनल

14 जून से शुरू होने वाले इस बर्लिन टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों ने कहा,'हम सभी को नाओमी ओसाका की ओर से एक नॉटिफिकेशन मिला है जिसमें उन्होंने बर्लिन में होने वाले टूर्नामेंट में शामिल हो पाने में अपनी असमर्थता जताई है। हमने उनके मैनेजमेंट से बात की जिसके बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि वो अभी ब्रेक लेना चाहती हैं।'

गौरतलब है कि ओसाका ने अपनी वापसी को लेकर अभी तक कोई प्लान नहीं किया है, मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनका 28 जून से शुरू होने वाले विंबलडन और 23 जुलाई से खेले जाने वाले टोक्यो ओलंपिक्स में भी भाग लेना मुश्किल नजर आ रहा है।

और पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ जो रूट की कप्तानी से दुखी हुए शेन वॉर्न, एप्रोच को लेकर जमकर लताड़ा

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही ओसका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने डिप्रेशन और एंजाइटी के बारे में जानकारी देते हुए मेंटल हेल्थ का खुलासा किया था, जिससे बाहर आने के लिये वह ब्रेक ले रही हैं। ओसाका ने बताया कि वो यूएस ओपन 2018 के बाद से ही डिप्रेशन के साथ एक लंबी जंग लड़ रही हैं और वो सोशल एंजाइटी का शिकार हैं, जो लोग उन्हें जानते हैं उन्हें पता है कि वो अपने आप में रहना पसंद करती हैं, यही वजह है जिसके चलते वह अक्सर कोर्ट पर हेडफोन के साथ नजर आती हैं। ओसाका ने टेनिस प्रेस से अपने व्यवहार को लेकर माफी भी मांगी।

Story first published: Monday, June 7, 2021, 16:50 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+