Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक 2016 में जीत पर पंच लगाने को तैयार हैं भारत के ये तीन मुक्केबाज

रियो डी जे​नेरियो: रियो ओलंपिक 2016 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शूटिंग, मुक्केबाजी आदि खेलों में हमारे खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। इस बार भारतीय मुक्केबाजी टीम को रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आ​खिरकार, हमारे देश से तीन मुक्केबाज चुने गए हैं जो ओलंपिक में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। ये मुक्केबाज हैं शिव थापा, मनोज कुमार और विकास कृष्णन।

शिव 56 किलोग्राम, मनोज 64 किलोग्राम तो वहीं विकास 75 किलोग्राम वर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। ओलंपिक में इन्हें कड़ी चुनौती तो ज़रूर मिलेगी लेकिन इन खिलाड़ियों के जज़्बे को देखकर लगता है कि ​ये इस बार भारत को गौरवान्वित ज़रूर करेंगे। आपको बता दें कि 2012 लंदन ओलंपिक में आठ भारतीय मुक्केबाज़ों ने हिस्सा लिया था।

ये हैं तीनों मुक्केबजों का प्रोफाइल :

  • सभी मुक्केबाज़ों में से महज़ विकास कृष्णन को सातवीं वरीयता मिली है जबकि किसी को भी पहले दौर में बाय नहीं मिल पाया है। विकास एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता हैं। 10 अगस्त को उनका मुकाबला अमरीका के 18 वर्षीय चार्ल्स कोनवेल से होना तय है।
  • वहीं शिव नौ अगस्त को क्यूबा के छठी वरीयता प्राप्त रोबेइसी रामिरेज से मुकाबला करेंगे। दोनों इससे पहले भी 2010 ओलंपिक के फाइनल में आमने-सामने आ चुके हैं। हालांकि, उस मुकाबले में शिव को हर का समना करना पड़ा था।

दो ओलंपिक पदक अबतक झोली में

भारतीय मुक्केबाजी को अगर ओलंपिक के परिदृश्य से देखें तो भारत ने अभी तक महज़ दो ओलंपिक पदक ही जीते हैं। बीजिंग ओलंपिक 2008 में विजेंदर सिंह ने 75 ​किलों में कांस्य पदक और 2012 में एम सी मैरीकॉम ने महिलाओं के 51 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया था। अफसोस की बात है कि इस बार कोई भारतीय महिला मुक्केाबाज़ रियो के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सकी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+