अब टेनिस स्टार राफेल नडाल को हुआ कोरोना, यूएई चैम्पियनशिप से लौटने के बाद हुए पॉजिटिव

नई दिल्ली। अबुधाबी में खेले जा रहे मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप से स्पेन वापस लौटने के कुछ दिन बाद ही राफेल नडाल कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं। 20 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके इस खिलाड़ी ने हाल ही में चोट से उबरकर लगभग 4 महीने बाद टेनिस कोर्ट में वापसी की थी। अपने संक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए राफेल नडाल ने कहा कि वह पिछले कुछ समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं पर उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे। इस बीच वह अपने भविष्य के प्लान और टूर्नामेंटस की जानकारी लोगों को देते रहेंगे। राफेल नडाल ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर हैंडल से दी।

उन्होंने कहा,'मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि अबुधाबी टूर्नामेंट से वापस घर लौटते समय मैंने कोरोना का टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट मेरे स्पेन पहुंचने के बाद पॉजिटिव आयी है।' उल्लेखनीय है कि नडाल जब तक कुवैत और अबुधाबी में रहे और वहां जो भी टेस्ट कराये उस दौरान उनकी रिपोर्ट नेगेटिव ही आयी थी। वह आखिरी बार शुक्रवार को कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाये गये थे। राफेल नडाल वाशिंगटन में खेले जाने वाले सीटी ओपन में आखिरी बार अगस्त में नजर आये थे, जहां पर चोटिल होने के बाद वह पहली बार अबुधाबी में वापसी कर रहे थे।

और पढ़ें: ISL 2021-22: मोहन बागान के सामने होगी नॉर्थईस्ट युनाइटेड की अग्निपरीक्षा

नडाल ने अपने पिछले 4 महीने फुट इंजरी की वजह से बाहर बैठकर बिताये हैं। वह रोलान्ड गैरोस के खिलाफ सेमीफाइनल की हार के बाद विंबलडन, टोक्यो ओलंपिक्स और यूएस ओपन से बाहर बैठने पर मजबूर रहे थे। इतना ही नहीं नडाल ने यह भी कहा कि उनका 17 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले पाना मुश्किल है।

गौरतलब है कि टेनिस कोर्ट पर वापसी करने के बाद नडाल ने अपना पहला शुक्रवार को 4 महीने बाद खेला जिसमें उनका सामना एंडी मर्रे से हुआ जिन्होंने सीधे सेट में उन्हें मात दी। नडाल ने अपने संक्रमण की जानकारी देते हुए कहा कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। उन्हें पता है कि उनकी फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छी नहीं रही है और कई चीजों में सुधार लाने की जरूरत है। ऐसे में वह उन छोटी चीजों पर काम कर जल्द वापसी करेंगे। मैं फिलहाल घर पर क्वारंटीन हूं और मेरे संपर्क में आये उन सभी लोगों से अपील करता हूं कि वो भी अपना टेस्ट करायें और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखें।

और पढ़ें: Ashes: इंग्लैंड की वो 3 गलतियां जो टीम पर पड़ी भारी, लगातार दूसरे मैच में बनी शर्मनाक हार का कारण

आपको बता दें कि राफेल नडाल ने साफ किया है मौजूदा स्थिति के बाद उनके कैलेंडर में फ्लेक्सिबिलटी होना जरूरी है और यही वजह है कि अपने स्वास्थ्य के आधार पर ही भविष्य की भागीदारी पर जवाब देंगे। वह जल्द ही सभी को अपने फ्यूचर प्लान की जानकारी देंगे।

Story first published: Monday, December 20, 2021, 18:48 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+