Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेनिस: कुल 31 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले टेनिस दुनिया के ये दो दिग्गज खिलाड़ी अब खेलेंगे एकसाथ

नई दिल्ली। विश्व के दो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और अबतक एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाले स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल अब मिलकर खेलेंगे।

टेनिस की दुनिया में लंबे वक्त तक बादशाहत कायम रखने वाले रोजर फेडरर को जिस खिलाड़ी ने सबसे पहले और कई मौकों पर कड़ी चुनौती दी थी, वह थे राफेल नडाल। उन्होंने फेडरर के साथ अबतक कॅरियर में कुल 34 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 23 में विजयी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर 1 बन जाने पर पाकिस्तानियों ने उड़ाया भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक

अबतक थे विरोधी, अब बनेगी जोड़ी

दर्शक इन दोनों को अभी तक एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी के रूप में खेलते हुए देखते आए हैं। लेकिन अब पहली बार ये दोनों ही महान टेनिस खिलाड़ी एकसाथ टेनिस कोर्ट पर उतरेंगे और अन्य खिलाड़ियों के सामने अपनी चुनौती पेश करेंगे।

खेल की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आगे मौजूदा टेनिस रैंकिंग में टॉप 2 पोजीशन्स पर काबिज नोवाक जोकोविच और एंटी मर्रे भी लेवर कप के साथ जुड़ सकते हैं।

2017 में आयोजित होगा लेवर कप

दरअसल, अगले वर्ष लेवर कप आयोजित होने वाला है। इसमें डब्ल्स मुकाबलों के लिए राफेल नडाल और रोजर फेडरर एक तरफ होंगे। वे यूरोपीय टेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि उनके सामने शेष विश्व की टीमें होंगी।

यह भी पढ़ें:उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ओलंपिक में पदक न जीतने वालों से कोयले की खदान में कराएगा काम

दो दिन पहले हुई लेवर कप की लॉन्चिंग

24 ​अगस्त को अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में लेवर कप की लॉन्चिंग की गई। इसमें नडाल और फेडरर ने टूर्नामेंट के लिए एकसाथ मिलकर खेलने पर हामी भरी। ये दोनों टेनिस खिलाड़ी अबतक कुल 31 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करने में सफल रहे हैं। लेवर कप में पूर्व ग्रैंडस्लैम स्टार ब्योर्न बोर्ग और जॉन मैकनरो कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

गैर यूरोपियन खिलाड़ियों से भिड़ेंगे

2017 में होने वाले लेवर कप में एक टीम यूरोपियन टेनिस प्लेयर्स की होगी तो वहीं दूसरी टीम शेष दुनिया की होगी। यह टूर्नामेंट 22 से 24 सितंबर तक प्राग में होगा। ओलंपिक सत्र को छोड़कर लावेर कप हर साल खेला जाएगा। इसमें हर रोज चार मुकाबले होंगे, जिनमें से तीन एकल और एक युगल मैच होगा।

जानिए लेवर कप के बारे में

लेवर कप टूर्नामेंट एक ऐसा टेनिस इवेंट है जो कि लगभग गोल्फ के राइडर कप की तरह है। इसका नाम आॅस्ट्रेलिया के महानतम टेनिस प्लेयर रॉड लेवर के नाम पर रखा गया है। रोवर को इसलिए महान टेनिस खिलाड़ी माना जाता है क्योंकि वर्ष में होने वाले कुल चार ग्रैंडस्लैम खिताबों को उन्होंने दो बार जीतकर इतिहास बनाया था।

ऐसा करने वाले दुनिया के वह एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने लगातार 6 वर्षों तक टेनिस की दुनिया पर एकतरफा राज किया था और विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बने रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+