इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उड़ाई 'विराट सेना' की धज्जियां, कहा- नंबर 1 कहलाने के लायक नहीं
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन विराट सेना की फ्लॉप परफॉर्मेंस के बाद फैन्स के साथ ही क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी भी निराश हो गये हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल वॉन ने भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। माइकल वॉन ने भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन पर इस कदर नाराज हुए कि भारतीय टीम को दुनिया की महान टीम कहलाने के लायक नहीं कह दिया।
और पढ़ें: अश्विन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना बेहद Funny CV, लिखा- मुझे देखकर लड़की करे सिंग....
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम महज 242 रन पर आउट हो गई। कीवी टीम की ओर से काइल जैमिसन ने 5 विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: PAK vs BAN: बांग्लादेश के लाख मनाने पर भी मुश्फिकुर रहीम का इंकार, कहा- नहीं जायेंगे पाकिस्तान

माइकल वॉन ने भारतीय टीम को लताड़ा, कहा- महान टीम कहलाने के लायक नहीं विराट सेना
भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन को देखने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा कि न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को सिखाया है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में क्रिकेट खेला जाना चाहिये।
उन्होंने लिखा,' न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को एक अच्छा सबक सिखाया है कि ऐसी परिस्थितियों में जहां गेंद हवा में मूव कर रही हो वहां पर क्रिकेट कैसे खेली जानी चाहिये। भारतीय टीम को तब तक महान टीम की श्रेणी में नहीं रखना चाहिये जब तक वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में मैच जीतना न शुरु कर दें।'

पहले दिन के बाद जानें क्या बोले हनुमा विहारी
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने भारतीय खिलाड़ियों की गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि हम गलत शॉट खेलकर गलत समय पर आउट हुए। हम अपनी गलती की वजह से मैच से बाहर हुए हैं।
हनुमा ने कहा,' उन्होंने अच्छी जगह पर गेंदबाजी की और हमें पता था कि पिच में क्या होने वाला है। पृथ्वी ने लय बनाई और पुजारा ने अच्छा समय दिया। सभी विकेट गलत वक्त पर गिरे। इनमें से कोई भी विकेट पिच की बदौलत नहीं गिरा। इनमें से ज्यादातर विकेट बल्लेबाजों ने अपनी गलती की वजह से दी। पिच अपनी जगह पर सही थी।'

पहले दिन ही कीवी टीम हुई हावी, भारत बैकफुट पर
भारतीय टीम के लिये तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया लेकिन उसे बड़े स्कोर में बदल पाने में नाकाम रहे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने ठोस शुरुआत की और बिना कोई विकेट खोये 63 रन बना लिये हैं।
टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी का फ्लॉप शो एक बार फिर देखने को मिला और पहले मैच की तरह इस मैच की पहली पारी में भी भारतीय टीम बेहद कम स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने पहली पारी में वेलिंगटन से बेहतर खेल दिखाते हुए क्राइस्टचर्च में 200 के आंकड़े को पार किया और 242 रन पर ऑल आउट हो गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाये 63 रन बना लिये हैं। टॉम लैथम 27 रन और टॉम ब्लैंडल 29 रन की पारी बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
