For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कपिल शो' में दिखेंगे 1983 विश्व कप जीताने वाले सभी खिलाड़ी, सिर्फ एक दिग्गज नहीं होगा

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस खुश हों जाएंगे जब उन्हें 1983 विश्व कप जीताने वाले सभी खिलाड़ी ग्रेट काॅमेडियन कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में एकसाथ नजर आएंगे। इस दाैरान ये खिलाड़ी उस समय की कई बातों को सांझा करेंगे जो शायद फैंस को पता भी नहीं हो। हालांकि इस शो में 12 खिलाड़ी नजर आएंगे, लेकिन एक दिग्गज नहीं होगा। वो हैं सुनील गावस्कर। गावस्कर को छोड़ कपिल देव, दिलीप, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, के श्रीकांत, रोजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सैय्यद किरमानी, बलविंदर संधू, यशपाल शर्मा और सुनील वालसन शो में दिखेंगे।

हरभजन भी दिखेंगे
हैरानी वाली बात यह है कि कपिल ने स्पिनर हरभजन सिंह को भी अपने शो में खास काम के लिए बुलाया है। दरअसल, उन्हें हाॅट सीट पर अर्चना की जगह बैठाया गया है। पुलवामा हमले से पहले नवजोत सिंह सिद्धू बैठते थे। लेकिन इस बार भज्जी यह भूमिका निभाकर शो में और तड़का लगाते दिख सकते हैं। सोनी टीवी ने एपिसोड का टीजर शेयर किया है जिसमें भज्जी सीट पर बैठकर ठहाके लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं कपिल शर्मा पूर्व कप्तान कपिल के साथ काफी मजाक के मूड में दिखाई दिए। एपिसोड शनिवार और रविवार टीवी पर दिखाया जाएगा।

बता दें कि 1983 विश्व कप पर एक फ़िल्म भी बन रही है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में होंगे। जिसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा फिलहाल फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत ने फाइनल में 2 बार की चैंपियन रही विंडीज को फाइनल में मात देकर पहली बार कपिल की कप्तानी में खिताब जीता था। भारत ने 183 रन बनाए थे। जवाब में विंडीज 140 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 19:28 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+