For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कभी सोचना नहीं था कि एक-दूसरे के साथ इतना लंबा वक्त एक साथ बिता पाएंगे'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन ने उन्हें पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिताने का मौका दिया है। कोहली अक्सर क्रिकेट टीम के साथ दौरे पर रहते हैं तो वहीं अनुष्का फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं। कोविड-19 ने हालांकि दोनों को यह मौका दिया कि वे ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिता सकें। कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं। इस महमारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। इस महामारी की वजह से क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घर पर ही वक्त बिता रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक-दूसरे के साथ इतना लंबा वक्त एक साथ बिता पाएंगे। कोहली ने कहा, "हम एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं और ईमानदारी से कहूं तो हमने इतना लंबा समय पहले कभी एक साथ नहीं बिताया। आमतौर पर मैं टूर पर रहता हूं और अनुष्का काम करती हैं। मैं उनसे मिलने जाता हूं। और, वो मुंबई में काम कर रही होती हैं तो उन दिनों घर पर रहता हूं।"

उन्होंने कहा, "कुछ न कुछ होता रहता है। दोनों में से कोई न कोई काम कर ही रहा होता है, लेकिन यह ऐसा समय है जब हम दोनों हर दिन एक-दूसरे के साथ हैं और यह बहुत शानदार है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम एक दूसरे के साथ इस तरह समय बिता पाएंगे।"

साथ ही विराट कोहली ने इस बात पर संदेह जाहिर किया है कि खाली स्टेडियम में मैच खेलने से पुराना जादू रह पाएगा। उन्होंने कहा खेल अब भी काफी प्रतिस्पधार्त्मक होगा, लेकिन खिलाड़ियों को दर्शकों से वह ऊर्जा नहीं मिल पाएगी। कोहली ने कहा, "मैंने इसके बारे में काफी सोचा है। यह संभावित स्थिति है। यह हो सकता है। मुझे नहीं पता कि की कौन इसे कैसे लेगा।"

Story first published: Tuesday, May 12, 2020, 20:07 [IST]
Other articles published on May 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+