For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

असीम कमाल ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान क्रिकेट, पीसीबी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असीम कमाल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर हालिया समय में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के दौरे से वापस लौटने और मिस मैनेजमेंट को लेकर निशाना साधा है। असीम कमाल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बदहाली और खराब मिसमैनेजमेंट का ठीकरा पीसीबी की उस सोच को दिया जिसके तहत पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों और उनके खेल के विकास के बजाय भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों पर ज्यादा जोर देने को दिया। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच राजनीतिक टेंशन के चलते पिछले एक दशक में अब तक कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा सकी है।

और पढ़ें: पाकिस्तान दौरा रद्द करने के चलते ईसीबी चेयरमैन पर गिरी गाज, न्यूजीलैंड फिर से खेलने को तैयार

2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्तों में खटास आ गई और खेल में किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर रोक लगा दी गई। दोनों देशों के बीच साल 2008 में आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेली गई थी जबकि साल 2013 में सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेली गई थी।

और पढ़ें: अगर T20 विश्वकप के दौरान खिलाड़ी को हुआ कोरोना तो फिर क्या होगा, ICC ने जारी की गाइडलाइंस

भारत-पाकिस्तान पर ज्यादा ध्यान के चलते बर्बाद हो रहा है पाक क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान पर ज्यादा ध्यान के चलते बर्बाद हो रहा है पाक क्रिकेट

उल्लेखनीय है कि दोनों देश फिलहाल सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट जैसे एशिया कप और आईसीसी इवेंटस में ही एक दूसरे का सामना करते नजर आते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये 12 टेस्ट मैच खेलने वाले असीम का मानना है कि पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर मजबूत टीमों के खिलाफ खेल रही थी, ऐसे में भारत के खिलाफ एक सीरीज का आयोजन कर पाना समस्या नहीं होना चाहिये था।

एक्सप्रेस न्यूज के साथ बात करते हुए असीम कमाल ने कहा,'हमारे क्रिकेट के बर्बाद होने के पीछे का कारण है कि हम भारत-पाकिस्तान मैचों पर कुछ ज्यादा ही फोकस करते हैं। दबाव को फिर से जीने के लिये हमें बाकी टीमों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।'

युवा खिलाड़ियों की मदद नहीं करते हैं सीनियर क्रिकेटर्स

युवा खिलाड़ियों की मदद नहीं करते हैं सीनियर क्रिकेटर्स

असीम कमाल ने आगे बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट कल्चर का भी खुलासा किया है और कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी युवा प्लेयर्स को सिर्फ इस वजह से सिखाना नहीं चाहते हैं क्योंकि उन्हें टीम में अपनी जगह खो देने का डर है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा को पीसीबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिस पर बात करते हुए कमाल ने कहा कि उनके सामने पाकिस्तान क्रिकेट में ठीक करने के लिये काफी बड़ा टास्क है।

उन्होंने कहा,'पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी नये प्लेयर्स की मदद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि वो उन्हें रिपलेस कर देंगे। यह ऐसा ट्रेंड है जो कि लंबे समय से चला आ रहा है और इसे खत्म करने की दरकार है। उन्हें (रमीज) पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार करने के लिये कई मुश्किल निर्णय लेने पड़ेंगे। उन्हें ऐसे लोगों का खुलासा करना होगा और बाहर करना होगा जो दीमक की तरह इस खेल का नाश कर रहे हैं।'

विश्वकप टीम में इन खिलाड़ियों का चयन चाहते हैं कमाल

विश्वकप टीम में इन खिलाड़ियों का चयन चाहते हैं कमाल

इस दौरान पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने टी20 विश्वकप के लिये चुनी गई टीम पर भी अपनी राय रखी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान चयनकर्ताओं को टी20 विश्वकप टीम में कुछ बड़े नाम शामिल न होने के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा,'शरजील खान पाकिस्तान के नंबर 1 विस्फोटक बल्लेबाज हैं। शोहेब मकसूद भी महान खिलाड़ी हैं और थोड़ी सी काउंसलिंग के बाद अच्छे से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। साथ ही अगर फखर जमान को विश्वकप टीम में जगह मिलती है तो यह अब तक का बेस्ट डिसीजन साबित हो सकता है।'

Story first published: Friday, October 8, 2021, 16:45 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+