Australia vs India 2nd Test Boxing Day R Ashwin Ajinkya rahane joins Elite club of most fielder bowler combination Wickets: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे (Boxing Day Test) पर शुरू हुए इस मैच में भारतीय टीम ने अभी तक मजबूत पकड़ बनाये हुई है और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हार की ओर धकेल दिया है।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने भारत की ओर से हासिल की गई 131 रनों की बढ़त का पीछा करते हुए अपने 6 विकेट खोे दिये हैं और दिन का अंत 2 रन की बढ़त के साथ किया। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में भारतीय टीम ने अपनी पारी को 326 रनों पर समाप्त किया, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर खराब बल्लेबाजी की और जो बर्न्स को चौथे ही ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया।
और पढ़ें: ICC Awards: दशक का बेस्ट वनडे क्रिकेटर बनने पर जानें क्या बोले विराट कोहली
वहीं मैथ्यू वेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिये 36 रनों की साझेदारी की जिसे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandra Ashwin) ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ मिलकर तोड़ने का काम किया। मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का यह विकेट लेकर भारतीय टीम की इस जोड़ी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
उल्लेखनीय है कि टेस्ट क्रिकेट में यह 27वीं बार था जब भारतीय टीम के लिये अश्विन और रहाणे की जोड़ी ने कोई विकेट हासिल किया। मार्नस लाबुशेन के विकेट के साथ अश्विन-रहाणे की जोड़ी भारत के लिये सबसे ज्यादा फील्डर-बॉलर के रूप में विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।
इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले की जोड़ी सबसे टॉप पर है जिन्होंने 55 बार विकेट हासिल किया। वहीं राहुल द्रविड़ ने हरभजन सिंह के साथ मिलकर यह काम 51 बार किया और लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न में पंत से छूटा कैच, शर्मशार करता है यह चौंकाने वाला आंकड़ा
वहीं रहाणे-अश्विन की जोड़ी ने वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले की जोड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया जिन्होंने साथ मलिकर 26 बार विकेट हासिल करने का काम किया था। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन-अनिल कुंबले की जोड़ी ने 25 बार यह कारनामा किया है।
गौरतलब है कि अश्विन ने लाबुशेन का विकेट लेने के साथ ही सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वकार यूनिस को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में 374 विकेट पूरे कर लिये। वकार यूनिस ने 87 मैचों में 373 विकेट हासिल किये थे जबकि अश्विन ने यह कमाल महज 73 मैचों में कर लिया।