For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

45 चाैके लगाकर इस बल्लेबाज ने ठोका तीहरा शतक, बना नया रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल हैं, जहां अनुमान लगाना गलत है कि काैन से मैच में किस बल्लेबाज का बल्ला चलेगा और किस गेंदबाज का जादू। अगर दिन बल्लेबाज का हो तो फिर उसे रोकना गेंदबाजों के लिए भी आसान नहीं रहा। ऑस्ट्रेलियन सेकेंड XI टूर्नामेंट में हुए एक बल्लेबाज ने इस बात को साबित किया है, जिसने 45 चाैके चाैके लगाकर तिहरा शतक ठोक दिया। जी हां, यह गजब पारी निकली है, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ब्राइस स्ट्रीट के बल्ले से।

ब्राइस स्ट्रीट ने क्वींसलैंड के लिए खेलते हुए विक्टोरिया के खिलाफ 345 रनों की पारी की पारी खेली, जो 450 गेंदों में निकली। हैरानी भरी बात यह है कि इतनी बड़ी पारी के दाैरान ब्राइस एक भी छक्का नहीं लगा सके। उनके बल्ले से निकले इस तिहरे शतक के लिए सिर्फ चाैकों की बरसात होती दिखी है। ब्राइस स्ट्रीट के द्वारा खेली गई 345 रनों की पारी इस टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डीपी ह्यूज के नाम था। डीपी ह्यूज ने साल 2015-16 में 300 रनों की नाबाद पारी इस टूर्नामेंट में खेली थी।

स्ट्रीट ने चार्ली हेम्फरे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 412 रन की साझेदारी निभाई। चार्ली ने 151 रन की पारी खेलकर आउट हुए। स्ट्रीट और चार्ली के बीच हुई 400 से उपर की यह साझेदारी टूर्नामेंट की सबसे बड़ी साझेदारियों मे से एक रही। ब्राइस स्ट्रीट की पारी के दम पर क्वींसलैंड ने विक्टोरिया 105 रनों से हरा दिया। क्वींसलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 645 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जिसके बाद विक्टोरिया की टीम ने पहली पारी में 190 रन और साथ ही दूसरी पारी में 350 रन ही बना सकी।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 17:59 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+