For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL से पहले आई हैदराबाद के लिए बुरी खबर, चोटिल हुआ उनका अहम खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की शुरूआत 23 मार्च को होने वाली है। कई खिलाड़ी इस फाॅर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी खोई हुई लय वापसी पाना चाहेंगे ताकि वो फिर इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप तक बरकरार रहे। सभी टीमें खिताब को हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा देंगीं, लेकिन इसके शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, उनका एक अहम खिलाड़ी चोटिल हो चुका है जो अभी अस्पताल में भर्ती है।

खबर है कि पिछले सीजन में हैदराबाद की कप्तानी संभालने वाले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन चोटिल हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विलियमसन को स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। बांग्लादेश की पहली पारी के दाैरान ही विलियमसन के कंधे पर चोट लगी थी। बावजूद इसके उन्होंने बल्लेबाजी की। इस दाैरान फीजियो उनकी मदद के लिए कई बार मैदान पर आया, पर वो बाहर नहीं गए। विलियमसन ने 105 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। वह जैसे ही पवेलियन लाैटे तो वह दर्द से कहराते दिखे जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। अगर उनके कंधे की चोट गंभीर निकलती है तो फिर उनका आईपीएल से बाहर होना या फिर कुछ मैचों के लिए बाहर होना तय है।

बता दें की पिछले सीजन में हैदराबाद को विलियमसन ने फाइनल तक पहुंचाया था, जहां उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन विलियमसन ने अपनी कप्तानी के दम पर बड़ी-बड़ी टीमों को मात दी थी। विलियमसन अबतक खेले 4 सीजन में 32 मैच खेल चुके हैं, जिस दाैरान उन्होंने 42.44 की औसत से 1146 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 अर्धशतक भी दर्ज हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 52.50 की औसत से 17 मैचों में 735 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक भी शामिल रहे। हैदराबाद को अपना पहला मैच 24 मार्च को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उनके होम-ग्राउंड में खेलना है।

Story first published: Monday, March 11, 2019, 12:18 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+