For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली ने संभाली बड़ी जिम्मेदारी, ICC के अध्यक्ष बार्कले ने जाहिर की खुशी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अब एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, गांगुली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा खुद आईसीसी ने बुधवार को की। गांगुली से पहले इस भूमिका को अनिल कुंबले निभा रहे थे। कुंबले ने 9 साल तक यह जिम्मेदारी निभाई। वह इससे ज्यादा इस पद पर नहीं बने रह सकते थे, इसलिए उनको यह पद छोड़ना पड़ा।

अनिल कुंबले इस पद पर तीन-तीन साल के तीन टर्म पूरा कर चुके थे आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के पद पर चुना गया है, क्योंकि अनिल कुंबले ने अपना पद छोड़ दिया था।" गाैर हो कि गांगुली को भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक और अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में माना जाता है। गांगुली का क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारियां संभालने का इतिहास पुराना है। उन्होंने 2015 और 2019 के बीच बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में काम किया था और अक्तूबर 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कुंबले का भी धन्यवाद दिया। बार्कले ने कहा, "आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के पद पर सौरव का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।"

यह भी पढ़ें- कोहली-शास्त्री युग का हुआ अंत, अब कपिल देव ने पेश किया 'रिपोर्ट कार्ड'

उन्होंने कहा, ''दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक और बाद में एक प्रशासक के रूप में उनका अनुभव हमें आगे बढ़ने के लिए हमारे क्रिकेट निर्णयों को आकार देने में मदद करेगा। मैं पिछले 9 सालों में रोल निभाने के लिए अनिल को धन्यवाद देना चाहता हूं जिसमें अंतरराष्ट्रीय खेल में सुधार देखने को मिला है। डीआरएस का नियमित और लगातार इस्तेमाल और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन से निपटने के लिए उन्होंने अपने अहम सुझाव दिए थे।"

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 13:53 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+