नागपुरः नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। तीसरे दिन भारत ने मेहमान टीम पर शिकंजा कस लिया है। श्रीलंका की पहली पारी के 205 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 610 रन बनाकर पारी घोषित की और 405 रनों की विशाल बढ़त हासिल की, जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवा कर 21 रन बना लिए हैं , भारत को पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त मिली थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिमुथ कुरुणारत्ने 11 और लाहिरू थिरिमाने 9 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
इससे पहले मुरली विजय (128) और चेतेश्वर पुजारा (143) के शानदार शतक बनाए। रविवार को कप्तान कोहली ने सफलता का नया इतिहास लिखा है, उन्होंने आज अपने टेस्ट करियर का 5वां दोहरा शतक जड़ा है, टेस्ट में यह उनका 5वां दोहरा शतक है। उन्होंने इस दौरान 259 गेंदों का सामना किया, जबकि 15 चौके और 2 छक्के लगाए। मेहमान टीम की पहली पारी के 205 रनों के जवाब में टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 550 रन के पार हो गया है।
Big Updates