For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा के फेस पर भज्जी ने पोता केक, कसम से हंसी रूकी ही नहीं

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आधी रात को अपनी पूरी टीम के साथियों संग बर्थडे केक काटा।

नई दिल्ली। आज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन हैं। डैशिंग क्रिकेटर रोहित शर्मा की गिनती स्टाइलिश क्रिकेटर के रूप में होती है। वैसे तो रोहित का हर जन्मदिन खास होता है लेकिन इस बार की जीत उनके लिए काफी खास है क्योंकि इस बर्थडे के चंद घंटे पहले उनकी टीम ने रोमांचक मैच में गुजरात लॉयंस को हराया।

जिसके बाद रोहित के बर्थडे का जश्न दोगुना हो गया और इसी कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आधी रात को अपनी पूरी टीम के साथियों संग बर्थडे केक काटा। सबसे पहले हरभजन सिंह ने उनके चेहरे पर केक लगाया, इसके बाद तो मुंबई इडियंस के ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न देखते ही बना, सारा केक रोहित के फेस पर और हंसी लोगों के चेहरे पर थी।

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने अपने कप्तान को बर्थडे गिफ्ट के तौर पर यह शानदार जीत दिलाई. बुमराह के सुपर ओवर में गुजरात लॉयंस को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी, लेकिन उस ओवर में छह रन ही बन पाए।

रोहित गुरूनाथ शर्मा

रोहित गुरूनाथ शर्मा

रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरूनाथ शर्मा है, रोहित शर्मा ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ा था, उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डन में खेला था। रोहित भारत के टेस्ट इतिहास में सेंचुरी से आगाज करने वाले 14वें बल्लेबाज हैं। रोहित ने मात्र 20 साल में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। साल 2013 से ओपनर के रूप में टीम इंडिया में खेल रहे हैं और भारत के अच्छे ओपनर बन गये हैं।

09 नवम्बर 2013

09 नवम्बर 2013

सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने वाले रोहित शर्मा क्रिकेट के अलावा एड जगत में भी काफी सक्रिय हैं।इन्होंने ने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 09 नवम्बर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेलकर की थी। उस मैच में रोहित ने 177 रनों की पारी खेली थी, इन्होंने 108 वनडे मैचों के बाद टेस्ट मैच खेला था।

 23 जून 2007

23 जून 2007

इन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 23 जून 2007 को आयरलैण्ड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। इनके अलावा रोहित ने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में अपना पहला मैच 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।रोहित शर्मा तो वनडे में दो शतकीय पारियां खेलने वाले दुनिया के इकलौते बल्‍लेबाज हैं।

फ़ोर्ब्स इंडिया 2015

फ़ोर्ब्स इंडिया 2015

फ़ोर्ब्स इंडिया 2015 के भारत के 100 शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को 8वाँ स्थान मिला। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बाद अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं। अब तक रोहित के नाम आईपीएल में एक शतक और एक तिकड़ी भी है। रोहित शर्मा ने पहली बार 2008 आईपीएल में 750,000 यूएस डॉलर के लिए डेक्कन चार्जर्स के लिए हस्ताक्षर किया था।

दो बार चैंपियंस..

दो बार चैंपियंस..

ये 2008 इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे , इस कारण इनको 2008 आईपीएल में कुछ मैचों में ऑरेन्ज कैप पहनने का मौका भी मिला था। जब 2011 इंडियन प्रीमियर लीग में रिकी पोंटिंग ने आईपीएल से संन्यास लिया तब से ही रोहित मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में मुम्बई दो बार चैंपियंस लीग t20 भी जीतने में कामयाब रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+