For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक की ख्वाहिश- इन दो टीमों के बीच होना चाहिए T20 विश्व कप फाइनल

नई दिल्ली। आईसीसी T20 विश्व कप 2021 की शुरूआत 17 अक्तूबर से ओमान और यूएई में होने वाली है। आईसीसी ने मंगलवार को शैड्यूल भी जा कर दिया जिसमें भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ रखा गया है।

टी20 विश्व कप की मेजबानी करने के लिए भारत तैयार था, लेकिन कोरोना के कारण बीसीसीआई को इसे यूएई में स्थानांतरित करना पड़ा। अब ओमान और यूएई को टूर्नामेंट की सह-मेजबानी करनी होगी, लेकिन यह सब बीसीसीआई की ही देखरेख में होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अब कई दिग्गजों ने अपनी पसंदीदा टीमें चुनना शुरू कर दिया है। ब्रैड हॉग ने भारत और इंग्लैंड को चुना है और हर्शल गिब्स ने पाकिस्तान, इंग्लैंड और भारत को टी 20 विश्व कप जीतने के लिए पसंदीदा के रूप में चुना है।

वहीं दिनेश कार्तिक ने भी अपनी पसंदीदा टीमों का चयन किया। कार्तिक एंकर ईसा गुहा से बात के दाैरान बताया कि वो किन दो टीमों को फाइनल में खेलते हुए देखना चाहते हैं।कार्तिक चाहते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज फाइनल हो। कार्तिक ने कहा, "मैं भारत और वेस्टइंडीज को फाइनल देखना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि भारत के बाद मेरी दूसरी पसंदीदा टीम निश्चित रूप से वेस्टइंडीज होगी, जिस तरह से वे क्रिकेट खेलते हैं। मुझे लगता है कि यह प्रारूप, वे इसे पसंद करते हैं, यह उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और मैं वेस्टइंडीज को फाइनल में देखना पसंद करूंगा। मैं चाहता हूं कि वे इसे जीतें, यह उस दिन प्रतिद्वंद्वी पर निर्भर करेगा।"

इस दाैरान ईसा गुहा ने डैरेन सैमी से भी राय मांगी। वेस्टइंडीज टी 20 विश्व कप का गत चैंपियन है और स्वाभाविक रूप से, 2016 में टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान डैरेन सैमी चाहते हैं कि उनकी टीम एक बार फिर जीते। गुहा ने सैमी को टी20 विश्व कप के लिए एक विजेता टीम चुनने के लिए कहा। सैमी ने कहा, "मुझे इस बात में अधिक दिलचस्पी है कि टूर्नामेंट का खिलाड़ी कौन बनने जा रहा है। रसेल जैसा कोई व्यक्ति जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी करता है और महत्वपूर्ण समय पर आता है।"

Story first published: Tuesday, August 17, 2021, 14:58 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+