For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एंडरसन ने तोड़ा मैकग्राथ का रिकॉर्ड, एशिया में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पेसर बने

ENG vs SL: James Anderson breaks Glenn MCGrath record नई दिल्लीः इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के चलते श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए जेम्स एंडरसन ने गाले में चल रहे दूसरे मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी की है और पारी में पांच लेकर साल 2021 की शुरुआत की है। एंडरसन पिछले 15 साल से टेस्ट क्रिकेट में लगातार 5 विकेट हॉल ले रहे हैं और ये सिलसिला 2007 से अब तक जारी है।

उन्होंने 40 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट हॉल के मामले में शनिवार को ग्लेन मैकग्राथ को तब पीछे छोड़ दिया जब गाले में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपना 30 वां पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

एंडरसन ने निरोशन डिकवेला (92), सुरंगा लकमल (0), एंजेलो मैथ्यूज (110), कुसल परेरा (6) और लाहिरु थिरिमाने (43) को आउट करके पांच विकेट लिए।

श्रीलंकाई स्पिन के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 133 मैचों में 67 बार पांच विकेट हॉल के साथ इस सूची का नेतृत्व किया, जिसके बाद दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न (37), न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली (36), भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (35) और श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ (34) शामिल हैं।

यह एंडरसन का एशिया में दूसरा पांच विकेट हॉल है। 38 साल और 177 दिन की उम्र में, एंडरसन एशिया में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे अधिक उम्र के गेंदबाज बन गए। श्रीलंका के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो के एसएससी में 5 टेस्ट विकेट हॉल ले चुके है जब वह 40 साल और 123 दिन के थे।

हालांकि एंडरसन तेज गेंदबाजों में सबसे उम्रदराज बन गए हैं जिसने भारतीय उपमहाद्वीप में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। जेम्स एंडरसन ने जो आंकड़ा प्राप्त किया है वह 107 साल के दौरान टेस्ट क्रिकेट में दर्ज किया आंकड़ा है जो 38 साल या उससे ज्यादा की उम्र में तेज गेंदबाजों ने बनाया है। इसके साथ ही उनके टेस्ट विकेटों की संख्या 606 हो चुकी है और वे अनिल कुंबले के 619 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

एंडरसन के शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका की पारी 381 रनों पर पहुंच गई। इसके पीछे एंजेला मैथ्यूज के शतक (110) और विकेटकीपर डिकवेला के तेज 92 रनों को श्रेय जाता है।

इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने आसानी से जीता था। यह दूसरा और अंतिम मुकाबला है। इसके बाद इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज भारत की भूमि पर आकर खेलनी है जो 5 फरवरी से शुरू हो रही है।

Story first published: Saturday, January 23, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+